श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, Sai Sudarshan के बाहर होने पर ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं रिप्लेसमेंट

Summary :

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि साई सुदर्शन चोट के कारण दो मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह लेने की रेस में सरफराज खान, ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। सरफराज के पास टेस्ट अनुभव है, जबकि गायकवाड़ और अय्यर का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। अब चयनकर्ताओं के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Replacement Of Sai Sudarshan: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के चलते दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। साई को दाएं पैर में स्ट्रेस से जुड़ी परेशानी है और फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई ने हाल ही में एक घंटे से ज्यादा समय तक नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। इसके बाद उन्होंने करीब 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ भी लगाई, लेकिन उनके अंगूठे में अभी भी दर्द बना हुआ है। ऐसे में उन्हें श्रीलंका दौरे से बाहर रखने का फैसला लिया गया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यहां ये खड़ा होता है कि साई सुदर्शन की जगह भारतीय टेस्ट टीम में अब किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा। इस रेस में तीन नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

1. सरफराज खान

Sarfaraz Khan In Indian Test Team
Sarfaraz Khan In Indian Test Team (Source: Google)

साई सुदर्शन की जगह लेने के लिए सरफराज खान को सबसे मजबूत दावेदारों में माना जा रहा है। 28 साल के सरफराज दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने 2024 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि नवंबर 2024 के बाद उन्हें टेस्ट टीम में दोबारा मौका नहीं मिला। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2024 में खेला था। भारत के लिए अब तक 6 टेस्ट की 11 पारियों में सरफराज ने 371 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी निकले हैं।

अगर सेलेक्टर्स एक्सपीरिएंस और टेस्ट क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को प्राइयोरिटी देते हैं, तो सरफराज साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर सबसे नेचुरल ऑप्शन हो सकते हैं।

2. ऋतुराज गायकवाड़

Ruturaj Gaikwad In Indian Test Team
Ruturaj Gaikwad In Indian Test Team (Source: Google)

ऋतुराज गायकवाड़ भी साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल होने के मजबूत दावेदार हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज गायकवाड़ भारत के लिए 9 वनडे और 23 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका नहीं मिला है। घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है। गायकवाड़ ने 47 फर्स्ट क्लास मैचों में 44.51 की औसत से 3294 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं।

गायकवाड़ के फेवर में एक और बात यह है कि वह स्पिन गेंदबाजी को अच्छी तरह खेलते हैं। श्रीलंका की सिचुएशन्स में स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद रहती है, ऐसे में उनकी बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए खास साबित हो सकती है।

3. श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer In Indian Test Team
Shreyas Iyer In Indian Test Team (Source: Google)

इस लिस्ट में तीसरा बड़ा नाम श्रेयस अय्यर का है। 31 साल के अय्यर पर भारतीय सेलेक्टर्स ने हाल के समय में काफी भरोसा दिखाया है। उनकी टी-20 टीम में वापसी हुई और उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। अय्यर भारत के लिए 14 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। 24 पारियों में उन्होंने 811 रन बनाए हैं और उनका बल्लेबाजी एवरेज 36.86 रहा है। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं।

अय्यर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2024 में खेला था। हालांकि इसके बाद से उनकी टेस्ट टीम में वापसी नहीं हुई, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें दोबारा मौका मिलने की संभवना जताई जा रही है। खासकर स्पिन के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी एबिलिटी श्रीलंका की सिचुएशन्स में उनके पक्ष में जा सकती है।

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

India Vs SL test Match
India Vs SL test Match (Source: Google)

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। वहीं दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा और यह मुकाबला 23 से 27 अगस्त तक चलेगा। दोनों टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे। वहीं मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा, जबकि दर्शक सोनी लिव ऐप के जरिए इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख पाएंगे।

साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद अब निगाहें सेलेक्टर्स के फैसले पर हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट एक्सपीरिएंस के लिए सरफराज खान या श्रेयस अय्यर पर भरोसा करता है या फिर ऋतुराज गायकवाड़ को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिलता है।

Read More: WTC 2025-27: श्रीलंका सीरीज से पहले जानें भारत की सिचुएशन, प्वाइंट्स टेबल में क्या है टीम इंडिया का हाल?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं