Shivaji Park में प्रैक्टिस के दौरान फैंस की भीड़ में फंसे Rohit Sharma, दोस्त ने संभाली स्थिति

Summary :

Rohit Sharma News: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें भारतीय वनडे टीम की कप्तानी से हटाया गया और शुभमन गिल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि, रोहित को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया है। अब जब उनके और विराट कोहली के संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं, इस बीच “हिटमैन” पूरी मेहनत के साथ आने वाली सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं। 10 अक्टूबर को रोहित शर्मा मुंबई के मशहूर शिवाजी पार्क ग्राउंड में नजर आए, जहां उन्होंने नेट्स में करीब एक घंटे…

Rohit Sharma News

Rohit Sharma News: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें भारतीय वनडे टीम की कप्तानी से हटाया गया और शुभमन गिल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि, रोहित को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया है। अब जब उनके और विराट कोहली के संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं, इस बीच “हिटमैन” पूरी मेहनत के साथ आने वाली सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं।

10 अक्टूबर को रोहित शर्मा मुंबई के मशहूर शिवाजी पार्क ग्राउंड में नजर आए, जहां उन्होंने नेट्स में करीब एक घंटे से ज्यादा बल्लेबाजी की। रोहित इस दौरान अच्छी लय में दिखाई दिए और उनके बल्ले से कई क्लासिक शॉट्स निकले। उनकी टाइमिंग देखने लायक थी, और एक शॉट तो ऐसा था जो सीधा मैदान के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी के शीशे पर जा लगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma News
Rohit Sharma News

फैंस की भीड़ ने रोहित का रास्ता रोका

रोहित शर्मा के मैदान में आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में फैंस शिवाजी पार्क पहुंच गए। जब तक रोहित प्रैक्टिस करते रहे, फैंस उनकी बैटिंग पर तालियां बजाते रहे और “रोहित… रोहित” के नारे लगाते रहे। लेकिन जब उन्होंने प्रैक्टिस खत्म की और बाहर निकलने की कोशिश की, तो फैंस की भीड़ ने गेट के बाहर रास्ता रोक लिया। हर कोई बस अपने स्टार की एक झलक या फोटो लेना चाहता था। स्थिति तब काबू में आई जब रोहित के करीबी दोस्त और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अभिषेक नायर बाहर आए। उन्होंने फैंस से अनुरोध किया कि रोहित को जाने दें ताकि वो सुरक्षित अपनी कार तक पहुंच सकें। थोड़ी मशक्कत के बाद भीड़ नियंत्रित हुई और रोहित वहां से निकल पाए।

Rohit Sharma News
Rohit Sharma News

बेहतर फिटनेस में दिखे हिटमैन

रोहित शर्मा का हालिया ट्रांसफॉर्मेशन भी फैंस का ध्यान खींच रहा है। अभिषेक नायर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रोहित ने 8-10 किलो वजन कम किया है और अब वो पहले से ज्यादा फिट दिखाई दे रहे हैं। उनकी ताज़ा तस्वीरें और प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिससे साफ है कि वो ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तैयारी में हैं।

Also Read: Hardik Pandya Net Worth 2025: छोटे शहर से करोड़ों की कमाई तक, जानिए Team India के ऑलराउंडर Hardik Pandya की लग्जरी लाइफस्टाइल

Juhi Singh