केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने एस श्रीसंत को संजू सैमसन विवाद में झूठे और अपमानजनक बयान देने के कारण तीन साल के लिए निलंबित कर दिया है। यह निर्णय कोच्चि में विशेष जनरल बॉडी मीटिंग में लिया गया। श्रीसंत ने एक टेलीविज़न चैनल पर राज्य क्रिकेट निकाय के खिलाफ टिपण्णी की थी।
भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ एस श्रीशांत को केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम से संजू सैमसन को बाहर किए जाने से जुड़े विवाद के सिलसिले में झूठे और अपमानजनक बयान देने के लिए तीन साल के लिए निलंबित कर दिया है।
केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने एक बयान में कहा की यह निर्णय 30 अप्रैल को कोच्चि में आयोजित विशेष जनरल बॉडी मीटिंग में लिया गया है। श्रीसंत वर्तमान में केरल क्रिकेट लीग की एक फ्रैंचाइज़ी टीम कोल्लम एरीज़ के सह-मालिक हैं।
इससे पहले श्रीसंत और उनकी फ्रैंचाइज़ी टीमों कोल्लम एरीज़, अलाप्पुझा टीम लीड और अलाप्पुझा रिपल्स को विवादित बयान के संबंध में नोटिस जारी किया गया था। बयान में कहा गया है,
“चूंकि फ्रेंचाइजी टीमों ने नोटिस का संतोषजनक जवाब दिया है, इसलिए उनके खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, बैठक में टीम प्रबंधन में सदस्यों की नियुक्ति करते समय अधिक सावधानी बरतने की सलाह देने का फैसला किया गया।”
इसमें ये कहा गया की जनरल बॉडी ने संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ और दो अन्य के खिलाफ संजू सैमसन के नाम का इस्तेमाल कर निराधार आरोप लगाने के लिए मुआवज़े का दावा दायर करने का भी संकल्प लिया।
केसीए ने श्रीसंत को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया था, क्यूंकि उन्होंने एक मलयालम टेलीविज़न चैनल पर पैनल चर्चा के दौरान राज्य क्रिकेट निकाय और सैमसन से जुड़ी टिपण्णी के थी।
एक बयान में, केसीए ने स्पष्ट किया था की नोटिस सैमसन का समर्थन करने के लिए नहीं बल्कि संघ के खिलाफ भ्रामिक और अपमानजनक टिपण्णी के लिए जारी किया गया था।
टेलीविज़न पर चर्चा के दौरान, श्रीसंत ने कथित तौर पर सैमसन को अपना समर्थन देने का वादा किया और केसीए के खिलाफ आरोप लगाते हुए उन्हें और केरल के अन्य खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रण लिया।


Download Android App
Download iOS App





