“निकम्मे हो ना तुम लोग”- शाहिद अफरीदी ने पहलगाम हमले के लिए भारतीय सेना को ठहराया जिम्मेदार

Summary :

पहलगाम हमले पर अफरीदी की तीखी प्रतिक्रिया

शाहिद अफरीदी ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए भारतीय सेना की सुरक्षा चूक को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने भारतीय मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हमले के तुरंत बाद मीडिया ने इसे बॉलीवुड की तरह पेश किया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के लिए बहरत की सेना पर उंगली उठाई है और सुरक्षा में उनकी चूक को ज़िम्मेदार ठहराया है। 22 अप्रैल (मंगलवार) को हुए इस हमले में 26 नागरिकों की जान चली गई थी। पाकिस्तान में एक मीडिया आउटलेट से बात करते हुए अफरीदी ने कहा, “वहां पर पटाखा फट जाता तो भी ये कहते पाकिस्तान ने किया है। तुम लोगों की 8 लाख की फ़ौज है कश्मीर में और ये हो गया। इसका मतलब नालायक हो, निकम्मे हो ना तुम लोग सुरक्षा दे नहीं सके लोगों को।”

मंगलवार को पहलगाम के बैसरन मैदान में आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी में सबसे घातक हमलों में से एक को अंजाम दिया। आतंकवादियों ने भारतीय पर्यटकों पर गोलाबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल भी हुए। पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समहू का हिस्सा द रेजिस्टेंस फ्रंट ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है। इस हमले की दुनिया भर में कड़ी निंदा की जा रही है।

Shahid Afridi

अफरीदी ने भारतीय मीडिया पर भी इस घटना को कवर करने के तरीके पर निशाना साधा और कहा, “हैरत होती है की हमले के एक घंटे के बाद ही उनका मीडिया बॉलीवुड बन गया। खुदा के लिए हर कुछ को बॉलीवुड मत बनाओ।

Shahid Afridi

अफरीदी ने भारतीय मीडिया पर भी इस घटना को कवर करने के तरीके पर निशाना साधा और कहा, “हैरत होती है की हमले के एक घंटे के बाद ही उनका मीडिया बॉलीवुड बन गया। खुदा के लिए हर कुछ को बॉलीवुड मत बनाओ। मैं हैरान हो गया, बल्कि में एन्जॉय कर रहा था जिस तरह की वो बातें कर रहे थे। मैं कह रहा था देखो इनकी सोच, ये अपने आप को पढ़े लिखे लोग कहते हैं।”  

अफरीदी ने नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराने के लिए भारतीय क्रिकेट फ्रेटर्निटी पर निशाना साझा। उन्होंने कहा, “दो क्रिकेटर जो भारत से इतना क्रिकेट खेले है, टॉप क्रिकेटर रह चुके हैं, अम्बैसेडर रह चुके है, फिर भी वो सीधा पाकिस्तान पर इलज़ाम लगा रहे है।”

दिल्ली कैपिटल्स से जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स ने रचा IPL में इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

Darshna Khudania