Smriti Mandhana Record: स्मृति मंधाना रच सकती हैं इतिहास, मेन्स और वुमेन्स टीम में कोई नहीं कर पाया ऐसा

Summary :

स्मृति मंधाना फुल-टाइम कप्तान बनने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में उतरेंगी और उनके पास ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका है। मंधाना ने 172 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 4867 रन बनाए हैं और 5000 रन पूरे करने के लिए उन्हें 133 रन की जरूरत है। मेन्स टी20 इंटरनेशनल में बाबर आजम 4596 रन के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि मंधाना 5000 रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर बनने की दहलीज पर हैं।

इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। क्योंकि फुल-टाइम कप्तान की जिम्मेदारी संभालने के बाद वह पहली बार मैदान पर उतरेंगी। भारत और जिम्बाब्वे की वुमेन टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मंधाना की नजर सिर्फ कप्तानी में जीत हासिल करने पर ही नहीं, बल्कि एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर भी होगी। जो अब तक किसी मेन्स या वुमेन्स क्रिकेटर ने अपने नाम नहीं किया है।

Smriti Mandhana Record: T20I में 5000 रन पूरे करने के करीब स्मृति मंधाना

Smriti Mandhana Record
Smriti Mandhana Record (Source: Google)

स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन का आंकड़ा छूने से कुछ ही दूर हैं। अगर वह यह अचीवमेंट हासिल कर लेती हैं, तो मेन्स और वुमेन्स क्रिकेट में टी-20 इंटरनेशनल के अंदर वो 5000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।

मंधाना ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अब तक 179 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 172 पारियों में उनके बल्ले से 4867 रन निकले हैं। उनके नाम दो शतक और 37 अर्धशतक भी दर्ज हैं। ऐसे में इस ऐतिहासिक अचीवमेंट हासिल करने के लिए उन्हें अब 133 रन की जरूरत है। जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 सीरीज में उनके पास यह रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका होगा। हालांकि, यह अचीवमेंट हासिल करने के लिए उन्हें अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलनी होगी।

मेन्स क्रिकेट में बाबर आजम के नाम सबसे ज्यादा रन

Most Runs In T-20I For Men's Cricket
Most Runs In T-20I For Men’s Cricket (Source: Google)

मेन्स के टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के बाबर आजम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर हैं। उन्होंने 136 पारियों में 4596 रन बनाए हैं, उनके बाद इंग्लैंड के जोस बटलर 4384 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 4231 रन के साथ तीसरे पर, जबकि विराट कोहली 4188 रन के साथ नंबर स्थान पर हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में स्मृति मंधाना के पास न सिर्फ 5000 रन का ऐतिहासिक आंकड़ा छूने, बल्कि टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बादशाहत मजबूत करने का भी अच्छा मौका है।

हरमनप्रीत कौर के बाद स्मृति मंधाना को मिली कप्तानी

New Captain Of Indian Team
New Captain Of Indian Team (Source: Google)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद स्मृति मंधाना को टीम की नई फुल-टाइम कप्तान बनाया है। मंधाना ने साल 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब तक 300 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले वो खेल चुकी हैं। अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय वुमेन क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। अब कप्तान के रूप में उनकी नई पारी शुरू होने जा रही है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला उनके लिए लीडरशिप एबिलिटी दिखाने के साथ-साथ पर्सनल अचीवमेंट हासिल करने का भी बड़ा मौका है।

भारत की वुमेन टी-20 टीम का स्क्वॉड

India's Women T-20 Squad
India’s Women T-20 Squad (Source: Google)

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अनुष्का शर्मा, क्रांति गौड़, मोनी कलिता, श्री चरणी, निकी प्रसाद, कमलिनी (विकेटकीपर) और प्रेमा रावत को शामिल किया गया है।

ऐसे में अब सभी की निगाहें रायपुर में होने वाले पहले टी-20 मुकाबले पर टिकी हैं। ऐसे में भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि स्मृति मंधाना अपनी कप्तानी का आगाज जीत के साथ करें और इसी सीरीज में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लें।

Read More: IND vs ZIM Women T20: आज से होगा भारत-जिम्बाब्वे की ऐतिहासिक सीरीज का आगाज, जानें क्यों खास है ये मुकाबला?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।