नई दिल्ली: टीम इंडिया लगातार दावा कर रही है कि वे श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज का इस्तेमाल दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी के रूप में कर रहे हैं लेकिन मेहमान टीम के कप्तान दिनेश चांदीमल इससे इत्तेफाक नहीं रखते और उनका कहना है कि अगर ऐसा है तो वे मौजूदा सीरीज की पिचों को देखकर हैरान हैं।
चांदीमल ने कल से यहां शुरू हो रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट से पूर्व कहा, यहां का विकेट देखने के बाद मुझे नहीं लग रहा कि वे दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि यह नागपुर की पिच की तरह लग रही है। कोलकाता की पिच दक्षिण अफ्रीकी पिच की तरह थी लेकिन बाकी दो मैचों की पिचें उस तरह की नहीं हैं। मैं हैरान हूं कि वे कह रहे हैं कि हम दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी कर रहे हैं और इस तरह के विकेट तैयार किए गए हैं। हमें मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



