Sunil Gavaskar On Kavya Maran: ‘द हंड्रेड’ लीग के ऑक्शन में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर सनराइजर्स लीड्स और काव्या मारन को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन इसी बीच अब इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी इस क्रिटीक आर्मी में शामिल हो गए हैं.
उनका कहना है कि काव्या और उनकी फ्रैंचाइज़ को जिस तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है, वह समझ में आने वाली बात है, खासकर दोनों देशों के बीच हाल के हालात को देखते हुए. काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स ने अबरार को करीब 2.3 करोड़ रूपये में साइन किया है. हालांकि इस फैसले का सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से विरोध हो रहा है. लोगों का कहना है कि पिछले साल पहलगाम में जो कुछ हुआ, उसके बावजूद उन्होंने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों चुना.
Sunil Gavaskar On Kavya Maran: ‘दिलाई तनावपूर्ण इतिहास की याद’
“Pakistani player’s fees, contribute to soldiers’ death”: Sunil Gavaskar warns SunRisers of boycott after Abrar Ahmed deal#SunRisers #SunilGavaskar #AbrarAhmed https://t.co/nOlrsj7AME
— CricketNDTV (@CricketNDTV) March 16, 2026
ऐसे में सुनील गावस्कर ने भी उम्मीद के मुताबिक, इस पर काफी भयंकर रिएक्शन दिया है. उन्होंने लोगों को भारत के साथ पाकिस्तान के तनावपूर्ण इतिहास की याद दिलाई है और साल 2008 के मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटरों को आईपीएल से बैन करे जाने पर भी ध्यान केंद्रित करवाया है. 11 साल बाद 2019 का पुलवामा हमला एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान से दूरी क्यों बनाए रखी है.
गावस्कर ने पहलगाम आतंकी हमले का हवाला देते हुए ये तर्क दिया कि किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर पर खर्च किया गया पैसा अनदेखे रूप से भारतीय नागरिकों की मौतों का कारण बनता है.
Sunil Gavaskar On Kavya Maran: ‘उसी टैक्स के पैसे से हथियार खरीदती है पाकिस्तान सरकार’

गावस्कर ने मिड-डे के लिए लिखे कॉलम में बताया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी को दी गई फीस, जिसमें से वह अपनी सरकार को टैक्स देता है और उस पैसे से सरकार हथियार खरीदती है, एक अलग तौर पर भारतीय सैनिकों और नागरिकों की मौतों का कारण बनती हैं. इसी वजह से भारतीय संस्थाएं अब पाकिस्तानी कलाकारों और खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के बारे में सोचना भी बंद कर चुकी हैं.
Sunil Gavaskar On Kavya Maran: मुस्तफिजुर रहमान का दिया उदाहरण

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही बीसीसीआई ने केकेआर को ये निर्देश दिया था कि वो बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दें, क्योंकि बांग्लादेश में कई हिन्दुओं की निर्मम हत्या कर दी गई थी. अगर इस तरह का फैसला लिया जा सकता है, तो सनराइजर्स लीड्स के साथ हुआ यह विवाद इस बात को और भी मजबूती से साबित करता है कि भारतीय क्रिकेट में हिंसा या अपने ही नागरिकों को निशाना बनाकर की जाने वाली हत्याओं के लिए कोई जगह नहीं है.
Sunil Gavaskar On Kavya Maran: ‘मालिक को तो स्थिति की समझ होनी चाहिए’

गावस्कर ने कहा है कि चाहे पेमेंट करने वाली संस्था भारतीय हो या उसी संस्था की कोई विदेशी सब्सिडियरी, अगर मालिक भारतीय है तो वह भारतीय हताहतों में योगदान दे रहा है. हालांकि खुद को डिफेंड करते हुए ‘द हंड्रेड’ टीम के कोच डेनियल विटोरी, जो न्यूजीलैंड से हैं उन्होंने कहा है कि वो एक स्पिनर चाहते थे इसलिए शायद वो अपनी टीम में कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी को जोड़ गए हों.
Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल



















