क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में बर्फबारी के बाद विहंगम दृश्य देखने को मिला। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए तस्वीरों में साफ देखा गया कि बर्फबारी के बाद लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम कितना विहंगम लग रहा है। विश्व में सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में से एक है लॉर्ड्स। सभी क्रिकेटर्स का सपना होता है कि एक बार लॉर्ड्स में क्रिकेट खेलें। साथ ही सभी फैंस भी एक बार लॉर्ड्स में मैच का लुत्फ जरुर लेना चाहते है। बर्फबारी के बाद लॉर्ड्स की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
ग्राउंड के साथ-साथ स्टैंड भी बर्फ की चादर से ढका हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर एक यूजर ने लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम की तस्वीरें शेयर किया। जिसके कैप्शन में लिखा गया कि ‘लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में बर्फबारी’। बर्फबारी के बाद लॉर्ड्स काफी सुंदर दिखाई दे रहा है।
Snow at Lord’s Cricket Ground ❄️ pic.twitter.com/8mWNsyew1S
— Cricket Picture that Goes Hard (@HardCricketpix) December 4, 2024
हर साल लॉर्ड्स में दिसंबर के महीने में बर्फबारी होती है। इस दौरान कोई भी अंतर्रराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला नहीं खेला जाता। सर्दी आते ही बर्फ पिघल जाती है और क्रिकेट की भी लॉर्ड्स में वापसी हो जाती है।


Download Android App
Download iOS App





