Vaibhav Sooryavanshi की होने वाली है इंटरनेशनल इंडियन टीम में एंट्री? इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाएंगे ये युवा खिलाड़ी!

Summary :

Vaibhav Sooryavanshi International Debut: आईपीएल को शुरू हुए अभी बस कुछ ही समय हुआ है और भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी. इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 12.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली थी. वैभव के इस शानदार प्रदर्शन को देखकर उन्हें आईपीएल के बाद टीम इंडिया में लाने की मांग तेज हो गई. कई…

Vaibhav Sooryavanshi International Debut: आईपीएल को शुरू हुए अभी बस कुछ ही समय हुआ है और भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी. इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 12.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली थी. वैभव के इस शानदार प्रदर्शन को देखकर उन्हें आईपीएल के बाद टीम इंडिया में लाने की मांग तेज हो गई.

Vaibhav Sooryavanshi International Debut
Vaibhav Sooryavanshi International Debut (Source: Social Media)

कई लोगो ने सोशल मीडिया पर ये कहा कि वैभव को भारतीय इंटरनेशनल टीम में शामिल कर लेना चाहिए. ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI से मांग करते हुए कहा कि वैभव को भारत की सीनियर पुरुष टीम में लाने के बारे में सोचा जाए. बताते चलें कि वैभव अब टीम इंडिया में आने के योग्य भी हो गए हैं. आईसीसी के नियम के मुताबिक, 15 साल से कम उम्र का खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर सकता है. आईपीएल की शुरुआत से एक दिन पहले यानी 27 मार्च को वैभव की उम्र 15 साल की पूरी हो गई थी.

Vaibhav Sooryavanshi International Debut: वैभव को लेकर क्या बोले माइकल वॉन

Vaibhav Sooryavanshi International Debut
Vaibhav Sooryavanshi International Debut (Source: Social Media)

क्रिकेट से जुड़े एक मीडिया हाउस से बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा, “वह भारत के लिए डेब्यू कब करेगा? मैं बस देख रहा हूं और मुझे पता है कि हम शायद जल्दबाजी कर रहे हैं. आईपीएल की अभी पहली पारी ही हुई है, लेकिन कुछ ही महीनों में इंग्लैंड का व्हाइट-बॉल दौरा होने वाला है. अगर मैं भारतीय क्रिकेट होता, तो मैं उन्हें दौरे में शामिल करता. जरूरी नहीं है कि वह टीम में मौजूद खिलाड़ियों से बातचीत करेगा, लेकिन उसे जो एक चीज चाहिए वह यह है कि उसे भारतीय टीम में शामिल किया जाए और भारतीय क्रिकेट के माहौल से रूबरू कराया जाए.”

Vaibhav Sooryavanshi International Debut: वैभव का टीम में शामिल होना जरूरी

Vaibhav Sooryavanshi International Debut
Vaibhav Sooryavanshi International Debut (Source: Social Media)

वॉन ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, “बस उसे टीम में शामिल करिए. अगर वह एक-दो मैच खेल लेता है तो बहुत बढ़िया, लेकिन उसे टूर पर जाने का मौका दीजिए. क्या 15 साल की उम्र में उसे टूर पर जाने की इजाजत है? मैं उसे भारतीय टीम के साथ थोड़ा अनुभव देना चाहूंगा. जैसा कि मैंने कहा कि जरूरी नहीं कि सीधे टीम में शामिल कर लिया जाए, बस उसे टीम के साथ रहने का मौका मिले.”

Read More: CSK के खिलाफ मैच खेलकर छलका रविंद्र जडेजा का दर्द, बीच मैदान में ही रोने लगे RR के ये नए प्लेयर

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।