WPL 2 : Mumbai Indians की लगातार दूसरी जीत, अमेलिया केर का ऑलराउंड प्रदर्शन

Summary :

अमेलिया केर के ऑलराउंड प्रदर्शन और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार बल्लेबाजी की मदद से मौजूदा चैंपियन Mumbai Indians ने रविवार को यहां गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। HIGHLIGHTS Mumbai Indians ने गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से हराया पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर काबिज पहले मैच में दिल्ली को आखिरी गेंद पर हराया   गुजरात ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 9 विकेट पर 126 रन बनाए। अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराने वाली मुंबई की टीम ने 18.1 ओवर में पांच…

अमेलिया केर के ऑलराउंड प्रदर्शन और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार बल्लेबाजी की मदद से मौजूदा चैंपियन Mumbai Indians ने रविवार को यहां गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

HIGHLIGHTS

  • Mumbai Indians ने गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से हराया
  • पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर काबिज
  • पहले मैच में दिल्ली को आखिरी गेंद पर हराया  

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 9 विकेट पर 126 रन बनाए। अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराने वाली मुंबई की टीम ने 18.1 ओवर में पांच विकेट पर 129 रन बनाकर अपना विजय अभियान जारी रखा। मुंबई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर 3 विकेट पर 49 रन था। हरमनप्रीत (41 गेंद पर नाबाद 46) और केर (25 गेंद पर 31 रन) ने यहीं से चौथे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी करके टीम को 11 गेंद शेष रहते हुए जीत दिलाई। इन दोनों के अलावा नेट साइवर ब्रंट ने 22 रन का योगदान दिया। हरमनप्रीत ने अपनी पारी में पांच चौकों के अलावा विजयी छक्का भी लगाया।


इससे पहले अनुभवी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने गुजरात के शीर्ष क्रम को झकझोरा। उन्होंने 18 रन देकर तीन विकेट लिए। लेग स्पिनर केर ने मध्यक्रम और निचलेक्रम के बल्लेबाजों को नहीं चलने दिया तथा अपने कोटे के चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए। गुजरात के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे, जिनमेंं नौवें नंबर की बल्लेबाज तनुजा कंवर ने सर्वाधिक 28 रन का योगदान दिया। उन्होंने कैथरीन ब्राइस (नाबाद 25) के साथ आठवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इन दोनों के अलावा कप्तान बेथ मूनी ने 24 और एश्ले गार्डनर ने 15 रन का योगदान दिया। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद गुजरात का स्कोर 11 ओवर के बाद पांच विकेट पर 58 रन था। WPL 2 में लगातार दो जीत दर्ज कर मुंबई इंडियस ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.