Riyan Parag के बाद अब फ्लाइट में युजवेंद्र चहल ने की वेपिंग!, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा

Summary :

Yuzvendra Chahal Vaping: पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हालांकि इस बार उनके चर्चाओं में आने की वजह चहल का गेम नहीं बल्कि एक ऐसी चीज है, जिसनें सोशल मीडिया पर एक नया बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चहल फ्लाइट में वेपिंग कर रहे हैं। हाल ही में, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी आईपीएल मैच के दौरान वेपिंग करते नजर आए थे, जिससे काफी विवाद हुआ था। ऐसे में अब चहल का वेप करना…

Yuzvendra Chahal Vaping: पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हालांकि इस बार उनके चर्चाओं में आने की वजह चहल का गेम नहीं बल्कि एक ऐसी चीज है, जिसनें सोशल मीडिया पर एक नया बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चहल फ्लाइट में वेपिंग कर रहे हैं। हाल ही में, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी आईपीएल मैच के दौरान वेपिंग करते नजर आए थे, जिससे काफी विवाद हुआ था। ऐसे में अब चहल का वेप करना क्या बखेड़ा खड़ा करता है ये देखना दिलचस्प होगा।

Viral Video: क्या है वायरल वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर चहल के इस वीडियो के साथ यह भी दावा किया जा रहा है कि व्लॉगर अर्शदीप सिंह के व्लॉग की क्लिप को एडिट कर के चहल को गलत तरीके से पेश किया गया है। वीडियो को पंजाब किंग्स की टीम के अहमदाबाद से हैदराबाद ट्रेवल के दौरान का बताया जा रहा है। इसी बीच अब वायरल क्लिप को लेकर क्रिकेट फैंस और यूजर्स के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

Yuzvendra Chahal Vaping
Yuzvendra Chahal Vaping (Source: Social Media)

हालांकि, इस मामले पर न चहल की ओर से और न ही टीम की फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान आया है। इस वजह से अभी वीडियो को लेकर ये नहीं कहा जा सकता कि ये सही है या नहीं।

Riyan Parag Vaping: रियान पराग का वेपिंग विवाद

Yuzvendra Chahal Vaping
Yuzvendra Chahal Vaping (Source: Social Media)

इससे पहले, आईपीएल 2026 में रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए पकड़े गए थे। इसके चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन पर कड़ी कार्रवाई की थी। रियान को मैच फीस का 25% जुर्माना और आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए उन्हें डिमेरिट प्वाइंट दिए गए थे। रियान पराग यह उल्लंघन राजस्थान और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए 40वें मैच में कर चुके थे। न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में कैमरे में वेपिंग करते दिखे थे।

Yuzvendra Chahal Vaping: भारत में वेपिंग पर कानून

Yuzvendra Chahal Vaping
Yuzvendra Chahal Vaping (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में ई-सिगरेट और वेपिंग पर The Prohibition of Electronic Cigarettes Act (PECA), 2019 के तहत सख्त बैन है। इस कानून के अनुसार, ई-सिगरेट का निर्माण, बिक्री, खरीद, आयात, निर्यात और विज्ञापन करना पूरी तरह से अवैध है और कानून तोड़ने पर भारी जुर्माना और जेल की सजा भी हो सकती है। ऐसे में इंडियन प्लेयर्स का इस तरह कानून तोड़ना आने वाले समय में उनके लिए खतरा बनता है या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।

Read More: Mumbai Indians की मुश्किलें फिर बढ़ी, हार्दिक पांड्या के बाद अब सूर्यकुमार भी हुए टीम से बाहर!- जानें कौन करेगा कप्तानी?

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।