तुरिन : एक अमेरिकी महिला द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों में फंसे स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कहना है कि वह तथा उनके वकील इस मामले में आश्वस्त हैं और सच हर हाल में बाहर आकर रहेगा। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जुवेंतस फुटबॉल क्लब के संवाददाता सम्मेलन में खुलकर इस मामले पर बात की। अमेरिका की निवासी कैथरीन मेयोर्गा ने रोनाल्डो पर साल 2009 में लास वेगास के एक होटल में उनके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी ने ट्विटर के जरिए एक बयान में इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था।
पहली बार आधिकारिक रूप से इस मुद्दे पर बात करते हुए रोनाल्डो ने कहा कि हर हाल में सच बाहर आकर रहेगा। हमने दो सप्ताह पहले बयान जारी किया था। मैं इस स्थिति में झूठ नहीं बोलूंगा। मेरे वकील और मैं मामले को लेकर आश्वस्त हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि मैं फुटबाल के खेल का आनंद लेता हूं और मैं अपने जीवन से खुश हूं। मेरे पास मेरा ख्याल रखने वाले लोग हैं। निश्चित तौर पर सच बाहर आएगा। मेरे पास सबकुछ है और इसलिए बाकी चीजें मायने नहीं रखती हैं।


Download Android App
Download iOS App



