बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का अब काउंटडाउन शुरू हो गया है और टीम इंडिया ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में चार बड़े बदलाव किए गए हैं। टीम में लोकेश राहुल का नाम शामिल नहीं है,जबकि शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज की भूमिका में दिखाई देंगे। हालांकि इस बीच ऑस्टे्रलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और टीम के कोच रह चुके डैरेन लेहमन का कहना है कि भारतीय बल्लेबाज उनकी नाक में दम कर सकते हैं।

दरअसल भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच शनिवार से एमसीजी में शुरू हो रहा है। आस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैच को जीत सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस दौरान आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कोच डैरेन लेहमन ने कहा कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) की पिच भारतीय टीम को ज्यादा रास आएगी क्योंकि यह फ्लैट पिच है।

50 वर्षीय पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज लैहमन ने कहा उनके लिए वापसी करना अब काफी मुश्किल होगा, लेकिन उनके पास कुछ शानदार खिलाड़ी हैं। वह गेंद से काफी परेशान कर सकते हैं। यह इस पर निर्भर है कि बल्लेबाज उछाल से सामंजस्य बैठा पाते हैं या नहीं।

एमसीजी की पिच उनको भाएगी क्योंकि यह थोड़ी फ्लैट है। इसलिए हम देखेंगे कि बल्लेबाज वापसी कर सकते हैं या नहीं और रन बना सकते हैं या नहीं, खासकर पहली पारी में।

बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। दूसरी पारी में पूरी टीम महज 36 रन ही बना पाई थी। अब ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा 26 दिसंबर को मेलबर्न में होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया अपनी जीत पक्की कर पाती है कि नहीं।


Download Android App
Download iOS App



