ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज ने डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। वॉर्नर अक्सर इंटरनेट पर अपनी फनी वीडियो और तस्वीरें साझा कर महफिल लूट लेते हैं। इस बार उन्होंने ने ‘रील लाइफ खिलाड़ी’ बनकर तहलका मचाया है। दरअसल वॉर्नर ने रविवार को फेस एप्प की मदद से एक वीडियो शेयर की जिसमें वो अक्षय कुमार की नकल करते दिखाई दे रहे हैं।

हाल ही में डेविड वॉर्नर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बेहद फनी वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का रूप धारण किया हुआ है। वीडियो के कैप्शन में क्रिकेटर ने लिखा, कोई आइडिया?? वॉर्नर ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ के एक सीन को पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपना चेहरा लगा लिया है। वैसे डेविड वॉर्नर के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, ये कोई पहली बार नहीं जब कंगारू बल्लेबाज ने ऐसा फनी वीडियो पोस्ट किया हो, क्योंकि इससे पहले भी वो कई मजेदार वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं। वहीं लॉकडाउन के दौरान वॉर्नर ने कई हिंदी फिल्म्स की वीडियो साझा की थीं।

मालूम हो, आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ खेलने वाले डेविड वॉर्नर पहले इस टीम के कप्तान थे। लेकिन हैदराबाद के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उनसे कप्तानी छीन ली गई साथ ही उन्हें प्लेइंग XI से भी बाहर कर दिया गया। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि वॉर्नर यूएई में होने वाले आईपीएल में क्या धमाल मचाएंगे। आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में होगा।


Download Android App
Download iOS App



