क्रिस मॉरिस की धुआंधार पारी के बाद सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं

Summary :

आईपीएल 2021 का सातवां मुकाबला गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया।

आईपीएल 2021 का सातवां मुकाबला गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने डीसी को 3 विकेट से करारी शिकस्त दी है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते 20 ओवरों में केवल 147 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने 19.4 ओवरों में 150 रन बनाकर 3 विकेट ये मैच जीत लिया।
राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो बने क्रिस मॉरिस,उन्होंने 18 गेंदों पर पर नाबाद 36 रन बनाए है। मॉरिस ने आखिरी ओवर में ये धमाल मचाया जब उन्होंने आखिरी ओवर में टॉम कुर्रन की गेंद पर तूफानी छक्का जड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई। 
क्रिस मॉरिस के लिए ये पारी बेहद खास भी रही। दरअसल पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने मैदान पर उतरी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने मॉरिस पर भरोसा नहीं करते हुए उन्हें अंतिम ओवर तक  भी स्ट्राइक नहीं दी थी और कप्तान के इस फैसले पर बहस भी हुई। हालांकि दिल्ली के खिलाफ क्रिस मॉरिस ने धांसू पारी खेलकर सबके मुंह पर ताला लगा दिया है। 
क्रिस मॉरिस के खास प्रदर्शन के बाद ट्विटर यूजर्स इस महंगे खिलाड़ी की उपयोगिता को लेकर जमकर अपनी प्रतिकियाएं दे रहे हैं। इस दौरान लोग मॉरिस के लिए कई तरह के मीम्स बनाकर साझा कर रहे हैं। 

राजस्थान रॉयल्स की दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी की बात करें तो टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जॉस बटलर (2), मनन बोरा (9), संजू सैमसन (4) और राहुल तेवतियां (19) जैसे बल्लेबाज सस्ते में निपट गए। जिसके बाद अंत में क्रिस मॉरिस से उम्मीदें थीं, जिस पर वह खरे उतरे। क्रिस मॉरिस ने 18 गेंद पर 36 रन की नाबाद पारी में 4 छक्के जड़े और छक्के से ही टीम को जीत दिलाई। वहीं डेविड मिलर ने आरआर के लिए सबसे ज्यादा 62 रन बनाए।

Desk Team