दीपक चाहर ने शिखर धवन को नहीं किया मांकडिंग, मजे लेते हुए देखे गए

Summary :

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन को दीपक चाहर ने पहले ही गेंद में मांकड की चेतावनी दे दी है। दीपक चाहर की इस चेतावनी का वीडियो ख़ूब वायरल हो रहा है।

IPL सीजन-13 के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रन से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 175 रन बनाये। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स सात विकेट पर 131 रन ही बना पाई. मैच में पृथ्वी शॉ 64 रन बनाकर मैच के हीरो साबित हुए। शॉ ने 43 गेंद का सामना किया और पारी में 9 चौके के साथ-साथ एक छक्के भी जमाए। शॉ को उनके शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 
दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत और कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी तीसरे विकेट के लिये 58 रन की साझेदारी की. जबकि चेन्नई के बल्लेबाज लगातार दूसरे मैच में नहीं चल पाये। उसकी तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने दो जीवनदान मिलने के बाद सर्वाधिक 43 रन बनाये। चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार है।
मैच में भले ही सीएसके को हार का सामना करना पड़ा लेकिन चेन्नई के गेंदबाज दीपक चाहर ने मैच में शिखर धवन से अपनी गेंदबाजी के दौरान भरपूर मजे लिए। हुआ कुछ ऐसा कि दिल्ली की पारी की शुरूआत में जब नॉन स्ट्राइक पर धवन खड़े थे तो दीपक की गेंदबाजी के दौरान गेंद फेंकने से पहले ही ओपनर धवन क्रीज से बाहर निकलते हुए नजर आए, जिसके बाद चाहर ने गेंद नहीं फेंकी। चहल गेंदबाजी करते समय रूक गए और धवन की तरफ देखते हुए दिखाई दिए। भले ही धवन नॉन स्ट्राइक पर से क्रीज से बाहर निकल गए लेकिन दीपक ने उन्हें मांकड़ आउट करने की कोशिश नहीं की। दीपक ने ऐसा कर धवन से भरपूर मजे लिए. दोनों का यह वीडियो खूब वायरल भी रहा है।  

Desk Team