गुरुवार को खेले गए आईपीएल 2021 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से था। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। खास बात इस मैच में बेशक चेन्नई को हार मिली, लेकिन उसके एक खिलाड़ी ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी चर्चा जोर-शोर से हो रही है। जी हां इस मैच के बाद चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मैच के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को अंगुठी पहनाई और प्रपोज किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है।

दीपक चाहर ने दर्शकदीर्घा में बैठी हुई अपनी गर्लफ्रेंड को आखिरकार प्रपोज कर ही दिया। दरअसल दीपक के अफेयर के चर्चे काभी लंबे वक्त से चल रहे थे, लेकिन अब उनकी गर्लफ्रेंड के भी ‘हां’ कहते हुए उनके लव प्रपोजल पर मुहर लगा दी।

सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक ने मैच खत्म होने के बाद ही अपनी गर्लफ्रेंड को सबके आगे प्रपोज़ कर दिया था। दीपक ने जब ऐसा किया तब ग्राउंड में मौजूद लोग हैरान रह गए। खास बात ये थी कि ये नज़ारा टीवी पर लाइव दिखाया जा रहा था। वैसे जब दीपक ने उन्हें अंगुठी पहनाकर अपने प्यार का इजहार किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और अंगुठी पहनने के बाद वो तुरंत दीपक के गले लग गईं।

बता दें, दीपक की गर्लफ्रेंड आईपीएल 2021 में उनके साथ हैं और वो भी सीएसके के बायो बबल का हिस्सा हैं। उनकी गर्लफ्रेंड दीपक का हौसलअफजाई करने के लिए यूएई गई हैं, लेकिन गुरुवार की रोज उन्हें एक ऐसा सरप्राइज मिला जिसकी उम्मीद शायद उन्होंने भी नहीं की होगी।

कौन है दीपिका चाहर की गर्लफ्रेंड?
दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड का नाम है जया भारद्वाज। जया टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 5, स्पिलिट्सविला 2 के प्रतिभागी और अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज की सिस्टर है। वहीं जया के करियर की बात करें तो वह दिल्ली की रहने वाली हैं और एक कॉरपरेट फर्म में काम करती हैं।

वहीँ मैच की बात करें तो सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 134 रनों का स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछे करने उतरी पंजाब किंग्स ने 42 गेंद शेष रहते हुए इस मैच को अपने नाम कर लिया। इस दौरान पंजाब ने 13 ओवर खेलते हुए 4 विकेट खोकर 139 रन बनाए। वहीं पंजाब के लिए कप्तान केएल राहुल ने 42 गेंदों में 98* रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके लगाए और वो आखिरी तक भी आउट नहीं हुए।


Download Android App
Download iOS App



