भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यम तेज गेंदबाज दीपक चाहर बुधवार शाम अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ यहां एक पंचतारा होटल में सात फेरे लिये।

आगरा के निवासी चाहर दूल्हे के लिबास में सज-धज कर घोड़ पर सवार होकर बैंड बाजे के साथ बारात लेकर होटल में पहुंचे। बारात रात करीब नौ बजे होटल पहुंची। दीपक के मंच पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही जया भारद्वाज भी दुल्हन के लिबास में नजर आईं। मंच पर जयमाल की रस्म अदायगी पूरी की गई। इसके बाद दोनों ने सात फेरे लिए।
शादी मुबारक हो #DeepakChahar pic.twitter.com/HL7sNd4OoS
— vikas kumar (@livevikaskumar) June 1, 2022
जया भारद्वाज एमबीए करने के बाद दिल्ली में एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल प्लेटफार्म हैड के रूप में कार्यरत हैं।
जया के भाई सिद्धार्थ बिग बॉस-5 में आ चुके हैं। दीपक चाहर और जया भारद्वाज की मुलाकात दीपक की बहन मालती ने करवाई थी। मालती चाहर एक्ट्रेस और मॉडल हैं।

इससे पहले आज आज दिन में होटल में हल्दी की रस्म हुई जिसमें दीपक चाहर और जया ने जमकर मस्ती की। रस्म के दौरान जब दोनों को हल्दी लगाई जा रही थी तब भी दीपक और जया बैठे ही बैठे डांस कर रहे थे। बीते मंगलवार को मेहंदी की रस्म के साथ यह शादी का समारोह शुरू हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



