दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोरोना के 5 मामले आए है। ऐसे में आईपीएल 2022 के इनके अगले मुकाबले के शेड्यूल बदलना पड़ा है। ये मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना था, मगर अब दिल्ली के खेमे में कोरोना के मामले आने के बाद इस मैच को दूसरी जगह कराने का फैसला किया गया है।
.jpg)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई और आईपीएल के आयोजकों ने इस बात की जानकारी दी है कि अब दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबला पुणे में नहीं, बल्कि मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में उसी समय पर और 20 अप्रैल को ही खेला जाएगा। यानि सिर्फ जगह बदली गयी है इसके अलावा टाइमिंग और डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम का एक खिलाड़ी मिचेल मार्श और सपोर्ट स्टाफ के चार सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
.jpg)
बीसीसीआई ने अपनी आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा है, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को मैच नंबर 32 जोकि दिल्ली कैपिटल बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा, इस पुणे से मुंबई शिफ्ट कर दिया है। ताकि बबल में लंबी दूरी की बस यात्रा के दौरान किसी तरह से कोरोना मामले के कारण आगे कोई घटना न हो।”


Download Android App
Download iOS App



