लंदन : श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और दक्षिण अफ्रीका के मारियस इरासमस को रविवार को लार्ड्स पर मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप फाइनल के लिये मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया। आईसीसी ने बयान में कहा कि आस्ट्रेलिया के रॉड टकर तीसरे अंपायर जबकि पाकिस्तान के अलीम डार चौथे अधिकारी होंगे। श्रीलंका के रंजन मदुगले फाइनल मुकाबले के लिये मैच रैफरी होंगे।
फाइनल के लिये नियुक्त किये गये सभी अधिकारी इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच गुरूवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल में भी अधिकारी थे जिसमें मेजबान ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी। बल्कि धर्मसेना ने एजबेस्टन में गुरूवार को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के जेसन रॉय के खिलाफ विवादास्पद फैसला दिया था।


Download Android App
Download iOS App



