भारत को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भारत को तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जो की कल यानी गुरुवार से शुरू हो रही है। मैच से पहले टीम के उप कप्तान शिखर धवन ने भी कहा की हम किसी भी टीम को हलके में नहीं लेना चाहते है। शिखर धवन ने मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए केएल राहुल की कप्तानी को लेकर और टीम में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बात की।

मंगलवार को नेट प्रैक्टिस के बाद शिखर धवन ने मीडिया से बात की और वहां पर मीडिया के सवालो के जवाब दिए। शिखर से जब पूछा गया कि के एल राहुल की वापसी पर आपका क्या कहना है ? शिखर ने कहा “यह बहुत अच्छी खबर है कि केएल वापस टीम में हैं और टीम की अगुवाई कर रहे हैं। वह भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। आने वाले एशिया कप के मद्देनजर, यह उनके लिए एक अच्छा मौका है। मुझे यकीन है कि उन्हें इस दौरे से बहुत कुछ हासिल होगा। आपको बता दें की जब भारतीय जिम्बाब्वे के लिया रवाना हुई थी तब भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन थे लेकिन चोट के कारण टीम से बहार चल रहे राहुल के फिट होने के केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया और धवन को उपकप्तान।

इसके बाद शिखर धवन ने भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों के बार में बात करते हुए कहा-सभी खिलाड़ी काफी कॉंफिडेंट है,हर खिलाड़ी अलग होता है ,सबके पास अच्छी तकनीक है। डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल की वजह से उनके आत्मविशवास में काफी जायदा है। जिसकी वजह से उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल रही है। हम काफी लकी है कि हमारे पास ऑप्शन बहुत है। जो की टीम के लिए अच्छी बात है।
आपको बता दें की ज़िम्बाब्वे की टीम भी शानदार फॉर्म में चल रही है और हाल ही में बांग्लादेश को वनडे सीरीज और टी20 सीरीज में मात दी थी। अब देखना होगा की भारत की युवा टीम ज़िम्बाब्वे के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है और वहीँ ज़िम्बाब्वे से भी काफी उम्मीद है की वो भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देगी।


Download Android App
Download iOS App



