आईपीएल में सोमवार की रात चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड चेपौक स्टेडियम में खेला गया, जहां चेन्नई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 रन से जीत हासिल की। इस मैच में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी का आक्रामक रूप देखने को मिला और धोनी 400 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर अपने फैंस का दिल खुश कर दिया।

मैच में धोनी की बैटिंग आखिरी ओवर की कुछ गेंदों पर आई और धोनी ने आते ही मार्क वुड जो की गजब की फॉर्म में चल रहे है उनकी गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़ दिए। धोनी ने आते ही पहली ही गेंद को थर्ड मैन के ऊपर से शानदार छक्का लगाया, इसके बाद अगली गेंद मार्क वुड ने शॉर्ट पिच डाली लेकिन धोनी पहले से ही इस गेंद के लिए तैयार थे और उन्होंने इस गेंद को भी दर्शकों के बीच भेजा। इन दोनो शॉट को देख कर पूरे स्टेडियम में शोर मचने लगा।

हालांकि अगली ही गेंद पर धोनी फिर से छक्का मारने के प्रयास में आउट भी हो गए। लेकिन उसे पहले धोनी ने एक और कीर्तिमान हासिल करा। धोनी ने तीन गेंदों पर 400 के स्ट्राइक रेट से 12 रन बनाए और इसी के साथ उन्होंने ने आईपीएल में पांच हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां वो ऐसा करने वाले 7वें खिलाड़ी है और केवल पांचवें भारतीय बल्लेबाज है। धोनी यह पांच हज़ार रन का आंकड़ा 236 आईपीएल मैचों में पार किया। उनसे पहले यह आंकड़ा विराट कोहली, शिखर धवन, डेविड वार्नर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स पार कर चुके है।

अगर मैच की बात करें तो चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 217 रन बनाए। कल एक बार ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला चला और उन्होंने 57 रन की बेहतरीन पारी खेली। ऋतुराज के अलावा डिवॉन कॉनवे ने 47, शिवम् दुबे ने 27 और अंबाती रायुडू ने नबादा 27 रन की पारी खेली। लखनऊ की तरफ मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए काइल मेयर्स ने 53 रन बनाए और निकोलस पूरन 18 गेंदों पर 38 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। चेन्नई की तरफ से मोईन अली ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।


Download Android App
Download iOS App



