धोनी भी कभी-कभी गलतियां कर देते हैं

Summary :

हालांकि, यह भी कहा कि धोनी मैच के दौरान ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते और ओवर के बीच में तभी अपनी राय देते हैं जब उन्हें महसूस होता है कि यह जरूरी है।

मुंबई : महेंद्र सिंह धोनी की रणनीतियों के सभी कायल हैं और उनके इस गुण ने भारत को कई बड़े मुकाबले जिताए हैं। हालांकि, स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का कहना है कई ऐसे मौक हुए हैं जब धोनी की रणनीति भी गलत साबित हुई है। कुलदीप ने सोमवार को यहां सीएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स के दौरान मजाक में कहा कि कई ऐसे पल होते हैं जब उनका (धोनी) निर्णय गलत साबित होता है, लेकिन आप उनसे कुछ कह नहीं सकते।

उन्होंने हालांकि, यह भी कहा कि महेंद्र सिंह मैच के दौरान ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते और ओवर के बीच में तभी अपनी राय देते हैं जब उन्हें महसूस होता है कि यह जरूरी है। धोनी की कप्तानी में भारत ने कई खिताब जीते हैं जिसमें से 2007 टी-20 विश्व कप और 2011 विश्व कप शामिल है।

Desk Team