टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से इन दो धाकड़ की हुई छुट्टी,मैट पार्किंसन की हुई वापसी

Summary :

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हाल ही में संपन्न टी-20 श्रृंखला में कोहनी की चोट के गंभीर होने के बाद भारत के खिलाफ मंगलवार 23 मार्च से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हाल ही में संपन्न टी-20 श्रृंखला में कोहनी की चोट के गंभीर होने के बाद भारत के खिलाफ मंगलवार 23 मार्च से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान जो रुट भी वनडे सीरीज की 14 सदस्यीय टीम से बाहर हैं, जबकि लेग स्पिनर मैट पार्किंसन को एक साल के बाद दोबारा टीम में जगह मिली है।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए प्रेस विज्ञप्ति में कहा,आर्चर अपनी दाहिनी कोहनी की चोट के इलाज के लिए वापस ब्रिटेन के लिए उड़न भरेंगे, जो भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के दौरान गंभीर हो गई थी।

नतीजतन आर्चर को चयन के लिए अयोज्ञ माना गया है। आर्चर आईपीएल 2021 के शुरुआती मैच भी मिस करेंगे। ईसीबी मेडिकल टीम आर्चर की चोट का आकलन करेगी और उनके साथ मिलकर उपचार योजना बनाएगी और नियत समय पर उनकी वापसी का कार्यक्रम तय करेगी।
एक साल बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे पार्किंसन ने फरवरी 2020 में दक्षिण अफ्रीका में टाई श्रृंखला में अपना वनडे पदार्पण किया था। वहीं लियाम लिविंगस्टोन और रीस टॉपले, जो गत सितंबर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला में टीम का हिस्सा नहीं थे, उन्हें भी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। 
यह जोड़ भारत के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में भी टीम के साथ थी, लेकिन दोनों खिलाड़ियो  को खेलने का मौका नहीं मिला था। टी-20 श्रृंखला में टीम का हिस्सा रहे जेक बॉल, क्रिस जॉर्डन और डेविड मलान को कवर खिलाड़ के रूप में टीम में रखा गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में मंगलवार से एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होगी। मंगलवार को पहले मैच के बाद दूसरा 26 और तीसरा मैच 28 मार्च को पुणे में ही खेला जाएगा।
इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम:-

इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम करेन, टॉम करेन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, मार्क वुड।

Desk Team