बीते मंगलवार को आईसीसी विश्व कप 2019 का 32वां मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच में लॉर्ड्स में खेला गया। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने मात देकर सेमीफाइनल में जाने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी।

ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 285 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाए। वहीं इंग्लैंड की टीम 221 रनों पर ही सिमिट कर रह गई। सेमीफाइनल में पहुंचने की राह इंग्लैंड की अब मुश्किल नजर आ रही है। इंग्लैंड की इस बड़ी हार के बाद ट्विटर पर क्रिकेट फैन्स और दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

क्रिकेट दिग्गज ने इंग्लैंड की हार पर ऐसे दी अपनी प्रतिक्रिया
इंग्लैंड की हार के बाद पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने ट्वीट करते हुए लिखा, जब मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के कप्तान ओएन मोर्गन को पहली गेंद फेंकी तो वे स्क्वायर लेग की तरफ चले गए। इससे मुझे एहसास हो रहा है कि इंग्लैंड को अगले हफ्तों में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उम्मीद है कि ऐसा ना हो, लेकिन मैंने किसी भी कप्तार को नहीं देखा जो इस तरह की कमजोरी को उजाकर करे।

यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्टः https://twitter.com/KP24/status/1143569356972023808
इसके साथ ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तन माइकल वॉन ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ऑस्ट्रेलिया ने सभी विभागों में अच्छा खेल दिखाया। जेसन बेहरनडॉर्फ को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ।

यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्टः https://twitter.com/MichaelVaughan/status/1143565788114239489
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी कहा, इंग्लैंड को अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन दो टीमों में से किसी एक को हराना होगा, जो अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच हारी नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया को एक जबरदस्त जीत पर बधाई।

यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्टः https://twitter.com/MohammadKaif/status/1143572124273139712
इंग्लैंड की इस बड़ी हार के बाद क्रिकेट फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दिए-



इंग्लैंड की हार के बाद एक यूजर ने लिखा, ऑस्ट्रेलिया उस छात्र की तरह है जो साल भर पढ़ाई ना करने के बावजूद एग्जाम में टॉप करता है, जबकि इंग्लैंड पूरे साल पढ़ने के बावजूद फेल हो जाता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, भारत और इंग्लैंड के मैच में पाकिस्तानी भारत को सपोर्ट करेंगे। ये 1947 जैसा लग रहा है।


Download Android App
Download iOS App



