ENG vs WI: जेसन होल्डर नियम भूलकर मिलाने लगे इंग्लैंड के कप्तान से हाथ, फिर बेन स्टोक्स ने याद दिलाई,देखें वीडियो

Summary :

कोरोना काल में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच साउथैम्पटन में बुधवार को पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच शुरू हुआ। इस मैच में टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता जिसके बाद वेस्टइंडीज

कोरोना काल में वेस्टइंडीज  और इंग्लैंड के बीच साउथैम्पटन में बुधवार को पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच शुरू हुआ। इस मैच में टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता जिसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर से गलती हो गयी। दरअसल उन्होंने टॉस के बाद  कप्तान बेन स्टोक्स की तरफ हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ बढ़ा दिया। इस समय कोरोना महामारी चल रही है जिसके चलते हाथ न मिलाने के निर्देश दिए हुए हैं। 
हालांकि अपनी कोहनी यहां पर स्टोक्स ने आगे कर दी जिसके बाद अपनी हंसी दोनों कप्तान रोक नहीं पाए। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्यण लिया। बता दें कि कोरोना वायरस प्रकोप के बाद यह पहला इंटरनेशनल मैच दोनों देशों के बीच खेला जा रहा है। 
मैदान पर इस घटना के होते ही  ब्रॉडकास्टर ने माइक पर कहा, आप ऐसा नहीं कर सकते, कोई बात नहीं अब हाथ सैनेटाइज कर लेना। दरअसल इस दौरान ब्रॉडकास्टर भी मैदान पर मौजूद नहीं था। लेकिन उसने यह पूरी घटना कैमरे और माइक के माध्यम से बताई। 

इस वैश्विक महामारी ने आईसीसी को अपने नियमों में बदलाव लाने के लिए मजबूर किया है जिससे सुरक्षित माहौल खिलाड़ियों के लिए बना रहे। यही वजह है कि मैच देखने के लिए दर्शकों को स्टेडियम में नहीं आने दिया गया और खाली ग्राउंड में ही पूरी सीरीज खेली जाएगी। बरहाल इस माहौल में खुद को ठहलना खिलाड़ियों के लिए भी मुश्किल रहेगा। मैच के दौरान हाथ मिलाने, गले मिलने और जश्न के अन्य तरीकों पर खिलाड़ियों को काबू रखना पड़ेगा। 
भेंट चढ़ गया पहला दिन, खेल सिर्फ चला 17 ओवर 
इंटरनेशनल क्रिकेट पर काफी लंबे समय से ब्रेक लगा हुआ था जिसके बाद वह अब हटा है। लेकिन खेल प्रेमियों के लिए यह पूरी तरह ही खुशखबरी नहीं है, दरअसल स्टेडियम में कोई भी दर्शक को आने की इज्जात नहीं दी गई है। जिसकी वजह से उनके लिए यह पल मायूसी वाला है। हालांकि  इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट मैच के लाइव दर्शन तो हुए लेकिन उसमें भी बारिश ने खलल कर दी। 
क्रिकेट का सीजन आईसीसी ने खोल दिया लेकिन मौसम ने अपना अभी तक सीजन नहीं बदला।  17.4 ओवर का ही खेल मैच में खेला गया। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच का पहला सत्रबारिश ने धो दिया। हल्की-हल्की बारिश पूरा दिन साउथैम्पटन के मैदान पर जारी रही। कई बार बारिश इस दौरान रुकी लेकिन उसने खेल शुरू होने का मौका नहीं दिया।

Desk Team