इटली ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को 2-1 से हराकर यूरो कप 2020 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इटली की ओर से निकोलो बारेला ने 31वें मिनट में गोल कर टीम को शुरूआती बढ़त दिलाई। इसके बाद लोरेंजो इनसिग्ने ने 44वें मिनट गोल कर इस बढ़त को 2-0 कर दिया।
हालांकि, इसके कुछ देर बाद पहला हॉफ खत्म होने से कुछ समय पहले ही बेल्जियम की ओर से रोमेलु लुकाकु ने गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। दूसरे हॉफ में एक ओर जहां बेल्जियम ने स्कोर बराबर करने की कोशिश की तो वहीं इटली ने इस बढ़त को बरकरार रखना चाहा।
अंतिम मिनट तक बेल्जियम बराबरी हासिल नहीं कर सका और उसे हार का सामना करना पड़ा। इटली का सेमीफाइनल में स्पेन के साथ छह जुलाई को मुकाबला होगा।


Download Android App
Download iOS App



