कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलने से आगबबूला हुए फैन्स,कप्तान कोहली के फैसले पर दागे सवाल

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी 5 फरवरी को शुरू हुआ है। इस सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिंदबर स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी 5 फरवरी को शुरू हुआ है। इस सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिंदबर स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं टीम इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और भारतीय टीम को को गेंदबाजी सौंप दी है। खास बात इस मैच में कप्तान के  तौर पर विराट कोहली की टीम में वापसी हो गई है। जो ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट मैचों का अपनी टीम में हिस्सा नहीं थे।
पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में काफी ज्यादा हैरानी भरे चयन किए है। करीब 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी के लिए तैयार बैठे कुलदीप यादव को एक बार फिर से कोहली ने नजरअंदाज किया है। दरअसल इस दौरान विराट कोहली ने कुलदीप यादव को टीम में नहीं चुनकर लेफ्ट स्पिनर शाहबाज नदीम को मौका दे दिया है। 
चेन्नई की पिच को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तीन स्पिनर्स को अंतिम एकादश में रखे जाने की उम्मीद थीं। अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर को इस मैच में खेलने का मौका मिला जबकि शाहबाज नदीम इस टेस्ट से अपना पदार्पण कर रहे हैं। 
हालांकि लेफ्ट-आर्म स्पिनर कुलदीप यादव कोप्लेइंग XI में जगह ना देने के टीम मैनेजमेंट के फैसले ने खेलप्रेमियों सहित कई पूर्व क्रिकेटरों को हैरान कर दिया। 

अक्षर पटेल के चोट की वजह से आखिरी मौके पर इस मुकाबले से बाहर होने के बाद हर कोई ये कयास लगा रहा था कि कुलदीप यादव को टीम में जगह मिलेगी। कुलदीप के पिछले रिकॉर्डस को देखते हुए भी ये मुश्किल नहीं लग रहा था, लेकिन सबको चौंकाते हुए शाहबाज नदीम को अंतिम एकादश में शामिल कर लिया गया, जो स्टैंडबाई प्लेयर के तौर पर टीम के साथ जुड़े थे। 
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम में जगह ना बना पाने वाले कुलदीप को मैनेजमेंट के इस फैसले से निराशा हाथ लगी, तो फैंस ने ट्विटर पर टीम मैनेजमेंट और कप्तान कोहली पर जमकर निशाना साधा और सवाल किया कि विदेश में कुलदीप को मौके नहीं दिए गए और अब भारत में भी उनको टीम में जगह नहीं मिलती है तो आखिर वह कब खेलेंगे? एक क्रिकेट फैन ने ट्वीट किया,कुलदीप यादव को टीम में जगह ना दिए जाने के पीछे क्या कारण है? इसी तरह एक अन्य फैन का कहना था, कुलदीप यादव को बाहर बिठाना कितना उचित है?
कुलदीप ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर सिडनी में खेला था और उस मैच में उन्होंने 31.5 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 99 रन खर्च कर 5 विकेट झटके थे। चेन्नई का एमए चिदंबरम मैदान स्पिनरों के लिए काफी मददगार रहा है और कुलदीप यादव गेंद को टर्न कराने में माहिर हैं, ऐसे में वह इंग्लैंड की टीम के लिए मुसीबत का सबब बन सकते थे। 
कुलदीप यादव ने 6 टेस्ट मैचों में 24.12 की औसत से 24 विकेट झटके हैं जबकि इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6-119 है। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम तीन स्पिनरों के अलावा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और भारत की सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह के साथ उतरी है।
प्लेइंग इलेवन:
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, शाहबाज नदीम।
इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, डेनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।

Desk Team