रॉटर्डम : टेनिस जगत में वर्ल्ड नंबर 1 का स्थान हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने यहां रॉटर्डम ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी के अनुसार, 36 वर्षीय फेडरर ने शनिवार को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में इटली के आंद्रेस सेप्पी को 6-3 7-6 (7-3) से हराया। टूर्नामेंट के फाइनल में फेडरर का मुकाबला रविवार को बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा। दिमित्रोव ने सेमीफाइनल में बेल्जियम के डेविड गोफिन को हराया।
दिमित्रोव ने पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया और वह दूसरे सेट में 0-1 से पीछे चल रहे थे जब गोफिन को चोट के कारण मैच बीच में छोड़ना पड़ा। इससे पहले साल का पहला ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले फेडरर ने टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) रैंकिंग में शुक्रवार एक बार फिर पहला स्थान पक्का कर लिया। सोमवार को एटीपी द्वारा इसका औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



