मेलबर्न : स्विस स्टार रोजर फेडरर कल से यहां शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट में पुरूष वर्ग में खिताब के प्रबल दावेदार होंगे तो सिमोना हालेप और कैरोलिन वोज्नियाकी महिलाओं में सेरेना विलिम्यस की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर पहली ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी हासिल करना चाहेंगी। दुनिया के नंबर एक राफेल नडाल ने लगातार घुटने में चोट की समस्या के कारण 2018 में ब्रिसबेन में अपने पहले टूर टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था और वह ओपन से पहले मेलबर्न में कोर्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे हैं।
पांच बार यहां फाइनल में पहुंचे एंडी मर्रे और जापान के केई निशिकोरी चोटों के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं जबकि 12 बार के मेजर चैम्पियन नोवाक जोकोविच कोहनी में परेशानी से वापसी पर काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 के विजेता स्टान वावरिंका ने कहा कि सर्जरी के बाद उनका घुटना ठीक है लेकिन अब भी इसमें दर्द है। महिलाओं में दुनिया की शीर्ष दो रैंकिंग की खिलाड़ी हालेप और वोज्नियाकी गत चैम्पियन और हाल में मां बनी सेरेना के हटने का फायदा लेना चाहेंगी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



