Fifa World Cup 2026 Live Streaming: फुटबॉल लवर्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट को लेकर दुनियाभर के फैंस में जबरदस्त क्रेज है और भारत में भी फुटबॉल फैंस इसके मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस बार का वर्ल्ड कप कई मायनों में खास होने वाला है। पहली बार टूर्नामेंट की मेजबानी तीन देश मिलकर करेंगे और पहली बार इसमें 48 टीमें हिस्सा लेंगी। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि भारत में मैचों का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां एवेलेबल होगी, तो चलिए इस बारे में आज हम आपको जानकारी देते हैं।
Fifa World Cup Organising Country: तीन देशों में होगा विश्व कप का आयोजन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन एक साथ अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में किया जाएगा। यह वर्ल्ड कप इतिहास का पहला मौका है जब तीन देश मिलकर टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। कॉम्पटीशन के मुकाबले इन तीनों देशों के 16 अलग-अलग स्टेडियमों में खेले जाएंगे।
Fifa World Cup News: कब शुरू होगा टूर्नामेंट?
वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 11 जून को मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैक्सिको सिटी में खेला जाएगा। हालांकि समय के अंतर के कारण भारतीय दर्शकों को यह मुकाबला 12 जून को देखने को मिलेगा।
Fifa World Cup 2026 Live Streaming: टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के स्ट्रीमिंग राइट्स ZEE5 के पास हैं। वहीं टूर्नामेंट के मैचों का सीधा प्रसारण यूनिट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा, टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री डिश यूजर्स के लिए फ्री में प्रसारित किया जाएगा। हालांकि डीडी स्पोर्ट्स पर सीमित मैच ही दिखाए जा सकते हैं। ऐसे में पूरे टूर्नामेंट का आनंद लेने के लिए दर्शकों को ZEE5 के प्रसारण प्लेटफॉर्म का सहारा लेना होगा।
Fifa World Cup 2026 Live Streaming: मोबाइल और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग

जो दर्शक मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या बाकी स्मार्ट डिवाइस पर मैच देखना चाहते हैं, वो ZEE5 ऐप और उसकी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म पर फैंस कहीं भी और कभी भी वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबलों का आनंद उठा पाएंगे।
Fifa: इस बार क्यों खास है विश्व कप?
)
पहली बार 48 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
पहली बार तीन देश मिलकर एक साथ फीफा की मेजबानी करेंगे।
कुल 16 स्टेडियमों में मुकाबले आयोजित होंगे।
दुनियाभर के करोड़ों फुटबॉल फैंस की नजरें इस मेगा इवेंट पर टिकी रहेंगी।
फुटबॉल के इस महाकुंभ की शुरुआत के साथ ही दुनिया भर के फैंस को रोमांच, रिकॉर्ड और यादगार मुकाबलों का भरपूर एक्सपीरिएंस मिलने की उम्मीद है।
Read More: Fifa World Cup 2026 से पहले अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, टीमों की कड़ी जांच से हुआ विवाद


Download Android App
Download iOS App




