Fifa World Cup 2026 से पहले अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, टीमों की कड़ी जांच से हुआ विवाद

Summary :

FIFA World Cup Security Issue: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको पहली बार एक साथ मिलकर करने जा रहे हैं, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही मेजबान देशों में से एक अमेरिका का सिक्योरिटी प्रोसीजर विवादों में घिर गया हैं। हाल ही के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनकी वजह से अमेरिकी प्रशासन को क्रिटीसाइज़ किया जा रहा है। कुछ समय पहले अमेरिका द्वारा सोमालिया के एक रेफरी को देश में एंट्री की अनुमति नहीं देने की खबर सुर्खियों में रही थी। अब सेनेगल और उज्बेकिस्तान की नेशनल फुटबॉल टीमों के खिलाड़ियों…

FIFA World Cup Security Issue: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको पहली बार एक साथ मिलकर करने जा रहे हैं, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही मेजबान देशों में से एक अमेरिका का सिक्योरिटी प्रोसीजर विवादों में घिर गया हैं। हाल ही के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनकी वजह से अमेरिकी प्रशासन को क्रिटीसाइज़ किया जा रहा है।

कुछ समय पहले अमेरिका द्वारा सोमालिया के एक रेफरी को देश में एंट्री की अनुमति नहीं देने की खबर सुर्खियों में रही थी। अब सेनेगल और उज्बेकिस्तान की नेशनल फुटबॉल टीमों के खिलाड़ियों के साथ की गई सख्त सुरक्षा जांच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Security Issues In America: सिक्योरिटी ऑफिशियल्स ने अमेरिका में की कड़ी जांच

रिपोर्ट्स के अनुसार, टेक्सास के सैन एंटोनियो एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सेनेगल की टीम को रनवे के पास ही कॉम्प्रेहेंसिव सिक्योरिटी से गुजरना पड़ा था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सिक्योरिटी ऑफिशियल्स को खिलाड़ियों की जांच करते हुए देखा जा सकता है। टीम के मिडफील्डर पाथे सिस, जो स्पेन के क्लब रायो वैलेकानो से खेलते हैं, उनके जूतों तक की जांच हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से की गई।

Fifa World Cup Security: उज्बेकिस्तान के खिलाड़ियों को किया गया ह्यूमिलिएट

उधर, 8 जून को न्यूयॉर्क के आइकान स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ एक मात्र मैच से पहले उज्बेकिस्तान की टीम को भी कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल का सामना करना पड़ा। खिलाड़ियों और अधिकारियों को बस से उतरने के बाद कतार में खड़ा किया गया। इसके बाद उनके बैग अलग रखवाकर जांच की गई, जेबें खाली करवाई गईं और मेटल डिटेक्टर से पूरी बॉडी स्कैन की गई।

सुरक्षा एजेंसियों ने टीम के सामान की जांच के लिए खास तौर से प्रोफेशनल स्निफर डॉग्स का भी इस्तेमाल किया। नशीले पदार्थों का पता लगाने वाले इन कुत्तों द्वारा खिलाड़ियों के बैगों की जांच की गई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

FIFA World Cup Security Issue: पहली बार वर्ल्ड कप में खेलेगा उज्बेकिस्तान

FIFA World Cup Security Issue
FIFA World Cup Security Issue (Source: Social Media)

उज्बेकिस्तान ने अपने फुटबॉल इतिहास में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर बड़ी अचीवमेंट हासिल की है। टीम ने क्वालिफिकेशन कैंपेन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 में से 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में उज्बेकिस्तान को पुर्तगाल, डीआर कांगो और कोलंबिया के साथ रखा गया है। ऐसे में टीम के सामने शुरुआत से ही कड़ी चुनौती रहने वाली है।

Senegal In Fifa: चौथी बार विश्व कप में उतरेगा सेनेगल

FIFA World Cup Security Issue
FIFA World Cup Security Issue (Source: Social Media)

दूसरी ओर, सेनेगल चौथी बार फीफा वर्ल्ड कप में अपनी एवेलेबिलिटी दर्ज कराने जा रहा है। 2022 वर्ल्ड कप में टीम ने राउंड ऑफ 16 तक का सफर तय किया था और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। इस बार सेनेगल को ग्रुप आई में नॉर्वे, फ्रांस और इराक के साथ जगह मिली है। टीम की सबसे बड़ी उम्मीद एक्सपीरिएंस्ड स्टार खिलाड़ी सादियो माने से होगी, जिनसे एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

वर्ल्ड कप 2026 से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे इन सवालों ने आयोजन की तैयारियों पर नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि आने वाले महीनों में मेजबान देश इन चिंताओं को किस तरह दूर करते हैं।

Read More: India और Afghanistan के बीच ODI सीरिज़ की शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मैच?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।