मुश्किल में युवराज SC/ST एक्ट के तहत हरियाणा में FIR दर्ज

Summary :

हरियाणा के हांसी में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया गया है। युवराज पर यह केस नेशनल अलायंस और दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। युवराज ने क्रिकेटर रोहित शर्मा से लाइव चैट में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर जातिसूचक टिप्पणी की थी

हरियाणा के हांसी में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया गया है। युवराज पर यह केस नेशनल अलायंस और दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। युवराज ने क्रिकेटर रोहित शर्मा से लाइव चैट में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर जातिसूचक टिप्पणी की थी। करीब 8 महीने पुराने मामले में पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर शिकायतकर्ता ने कोर्ट में याचिका लगाई थी।
Image result for yuvraj singh
शिकायतकर्ता कलसन ने बताया कि युवराज के खिलाफ केस दर्ज करने में पुलिस ने 8 महीने लगा दिए। उन्होंने कहा कि पिछले साल 2 जून को पुलिस से इसकी शिकायत की थी। उस वक्त पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इसके बाद 11 जून को हिसार की SC/ST कोर्ट में याचिका लगाई। इस पर जज वेदपाल सिरोही ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। इसके अलावा हांसी के के तत्कालीन थाना प्रभारी और DSP के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए हैं।
Image result for yuvraj singh
युवराज ने युजवेंद्र के खिलाफ टिप्पणी पर मामला बढ़ने पर सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं हर व्यक्ति का सम्मान करता हूं। मैं अपने दोस्तों से बात कर रहा था और उस समय मेरी बात को गलत तरीके से लिया गया, जो गलत था।’ युवराज ने कहा कि एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि अनजाने में अगर मेरी बातों से किसी को दुख पहुंचा है तो मुझे इसका खेद है।’

Desk Team