कोरोना का केहर पूरी दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच फ्रेंच ओपन क्वालीफाइंग दौर में दो खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए जबकि तीन अन्य एक कोच के संपर्क में थे, जो पॉजिटिव पाया गया है। फ्रेंच टेनिस महासंघ ने रविवार को एक बयान में कहा कि सभी पांचों खिलाड़ी पांच दिन के लिये आइसोलेशन में रहेंगे और उनमें से कोई भी 27 सितंबर से शुरू हो रहे क्वालीफायर में भाग नहीं लेगा।
आयोजकों ने खिलाड़ियों या कोच का नाम नहीं बताया है। एफएफटी ने कहा कि गुरूवार से अब तक 900 कोरोना वायरस टेस्ट हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



