एक ही टीम की ओर से खेलेंगे Ronaldo और Lionel Messi, जानें किस मैच में बनेगा ये इतिहास?

Summary :

कार्लोस टेवेज अपने फेयरवेल मैच में लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पहली बार एक ही टीम में साथ खिलाने की योजना बना रहे हैं। यह मुकाबला अर्जेंटीना के मशहूर स्टेडियम ‘ला बॉम्बोनेरा’ में दिसंबर में आयोजित होने की संभावना है, जिसे बोका जूनियर्स के अध्यक्ष जुआन रोमन रिकेल्मे की मंजूरी मिल चुकी है। अगर मेसी और रोनाल्डो इस मैच में साथ उतरते हैं, तो यह फुटबॉल इतिहास का बेहद यादगार और ऐतिहासिक पल होगा।

फुटबॉल की दुनिया में लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के कॉम्पटीशन ने करीब डेढ़ दशक तक फैंस को खूब एंटरटेन किया है। खासकर स्पेन में दोनों के बीच मुकाबला देखने का अलग ही रोमांच था, जहां रोनाल्डो रियल मैड्रिड और मेसी बार्सिलोना की ओर से खेलते थे। अब इन दोनों दिग्गजों के फैंस के लिए एक ऐसा पल आ सकता है, जिसका शायद किसी ने कभी सपना भी नहीं देखा होगा।

दरअसल मेसी और रोनाल्डो पहली बार एक ही टीम की जर्सी में मैदान पर उतर सकते हैं। इस ऐतिहासिक मौके को पॉसीबल बनाने की कोशिश अर्जेंटीना के पूर्व स्टार फुटबॉलर कार्लोस टेवेज कर रहे हैं। एक स्पोर्ट्स चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, टेवेज ने बोका जूनियर्स के अध्यक्ष जुआन रोमन रिकेल्मे से क्लब के रेपुटेटेड स्टेडियम ‘ला बॉम्बोनेरा’ में अपने फेयरवेल मैच के आयोजन को लेकर चर्चा की है। वहीं रिकेल्मे ने भी इस मुकाबले को लेकर अपनी मंजूरी दे दी है।

Ronaldo And Messi In Same Team: दिसंबर में हो सकता है फेयरवेल मैच

Lionel Messi And Cristiano Ronaldo Together For A Match
Lionel Messi And Cristiano Ronaldo Together For A Match (Source: Google)

बोका जूनियर्स से अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत करने वाले कार्लोस टेवेज ने 2021 में फुटबॉल को अलविदा कह दिया था। अब करीब पांच साल बाद वह अपने फेयरवेल मैच के लिए मैदान पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। रिकेल्मे से मंजूरी मिलने के बाद मैच की तारीख तय करने पर काम किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खास मुकाबले का आयोजन दिसंबर में किया जा सकता है, ताकि बोका जूनियर्स के नियमित मैचों के कार्यक्रम पर ज्यादा असर न पड़े।

मेसी और रोनाल्डो को दिया गया इन्विटेशन

Invitation For Lionel Messi And Cristiano Ronaldo
Invitation For Lionel Messi And Cristiano Ronaldo (Source: Google)

टेवेज ने अपने फेयरवेल मैच को यादगार बनाने के लिए लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोनों को इन्वाइट किया है। दोनों दिग्गजों ने क्लब और इंटरनेशनल लेवल पर एक-दूसरे का कई बार सामना किया है, लेकिन कभी एक ही टीम के लिए साथ नहीं खेले। मेसी और रोनाल्डो अब तक 37 मुकाबलों में आमने-सामने आ चुके हैं। दोनों के नाम मिलाकर 13 बैलन डी’ओर अवॉर्ड हैं। ऐसे में अगर दोनों एक ही टीम में साथ खेलते नजर आते हैं, तो यह फुटबॉल के सबसे यादगार पलों में शामिल हो सकता है।

दोनों स्टार्स से टेवेज की है पुरानी दोस्ती

Tevez's farewell match
Tevez’s Farewell Match (Source: Google)

मेसी और रोनाल्डो को एक साथ मैदान पर उतारने की कोशिश कार्लोस टेवेज ही क्यों कर रहे हैं, इसकी वजह भी बेहद खास है। टेवेज दोनों खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके हैं। उन्होंने अर्जेंटीना की टीम में मेसी के साथ खेला है, वहीं मैनचेस्टर यूनाइटेड में रोनाल्डो के साथ भी उनका साथ रहा है।

टेवेज के दोनों खिलाड़ियों के साथ आज भी अच्छे रिश्ते हैं और वह उनसे कॉन्टैक्ट में रहते हैं। ओल्गा को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मेसी और रोनाल्डो दोनों से उनकी व्हाट्सऐप पर बातचीत होती रहती है। जब टेवेज से पूछा गया कि क्या वह मेसी और रोनाल्डो को एक-दूसरे के खिलाफ खेलते देखना चाहते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “हम उन्हें एक साथ लाएंगे।”

फैंस को है ऑफिशियल ऐलान का इंतजार

Lionel Messi sent 'it's done' advice after emulating Cristiano Ronaldo - with two GOATs refusing to bow out with Inter Miami & Al-Nassr | Goal.com India

अगर कार्लोस टेवेज अपनी प्लानिंग को सक्सेसफुली एक्ज़ीक्यूट कर लेते हैं और मेसी-रोनाल्डो दोनों इस मुकाबले में शामिल होते हैं, तो यह फुटबॉल इतिहास का एक बेहद खास पल होगा। सालों तक एक-दूसरे के सबसे बड़े कॉम्पटीटर रहे ये दोनों सुपरस्टार पहली बार एक ही टीम की तरफ से खेलते दिखाई दे सकते हैं। फिलहाल मुकाबले की तारीख और मेसी-रोनाल्डो की पार्टनरशिप को लेकर ऑफिशियल पुष्टि का इंतजार है। लेकिन टेवेज का यह आइडिया सामने आते ही दुनिया भर के फुटबॉल फैंस के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है।

Read More: आठ महीने तक चलेगी ISL League, जानें कब शुरू होगा इंडियन फुटबॉल का ये फेस्टिवल?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।