रविवार को खेले दिन के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच टक्कर हुई जहां बाज़ी मारी राजस्थान रॉयल्स के खिलाडियों ने। लेकिन इस मैच में एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला जब आर अश्विन बल्लेबाजी के दौरान अचानक फील्ड छोड़ कर चल दिए। इस दौरान अंपायर ने उन्हें रोकने की कोशिश की मगर अश्विन तो सीधा डग आउट में जाकर रुके।

आपको बता दें अश्विन ने ऐसा अपनी टीम के लिए किया। उन्होंने खुद को रिटायर आउट घोषित किया ताकी आगे आने वाले बल्लेबाज तेजी से रन बना सके। हुआ कुछ यूँ की टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। इसलिए उन्हें आखरी ओवर्स में तेजी से रन चाहिए थे लेकिन अश्विन ऐसा नहीं कर पा रहे थे। हालाँकि उन्होंने 23 बॉल में 28 रन तो बना लिए थे लेकिन वो बड़े हिट नहीं लगा पा रहे थे।
.jpg)
तब अश्विन ने पारी के 19वें ओवर में रिटायर आउट होने का फैसला लिया और उनकी जगह रियान पराग बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे। आपको बता दें अश्विन आईपीएल के इतिहास में रिटायर आउट होने वाले पहले और टी20 में कुल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। अश्विन के इस फैसले की तारीफ हर कोई कर रहा है। अश्विन ने इस मैच के मुश्किल हालातों में हेटमायर का साथ दिया और दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 68 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।


Download Android App
Download iOS App



