पूर्व सलामी बल्लेबाज माधव आप्टे का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, ये रिकॉर्ड हैं उनके नाम

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज माधव आप्टे का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार सुबह को निधन हो गया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज माधव आप्टे का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार सुबह को निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में माधव आप्टे ने अंतिम सांस ली। पीटीआई को पूर्व क्रिकेटर माधव आप्टे के बेटे वामन आप्टे ने कहा कि उनका निधन सुबह छह बजकर नौ मिनट पर हुआ। 
बता दें कि आप्टे की उम्र 86 साल की थी और आने वाली 5 अक्टूबर को वह 87 साल के होने वाले थे। टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से माधव आप्टे ने 7 मैच खेले थे। बता दें कि माधव आप्टे के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक अनोख रिकॉर्ड भी दर्ज है। 
एक टेस्ट सीरीज में माधव आप्टे ने 400 से ज्यादा रन बनाए थे और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज भी बने थे। साल 1953 में माधव आप्टे ने वेस्टइंडीज दौरे में 460 रन बनाए थे। उन दौरान 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में पूर्व बल्लेबाज माधव आप्टे ने 64, 52, 64,9,0,नाबाद 163, 30,30,15,33 रन 51.11 की औसत से 460 रन बनाए थे। इस दौरान आप्टे ने एक शतक और तीन अर्धशतक जड़ा था। इस सीरीज में आप्टे का सबसे उच्‍चतम स्कोर नाबाद 163 रनों का रहा था। 

सर्वाधिक औसत भारतीय टेस्ट ओपनर के तौर पर
(कम से कम कैरियर में 500 रन)
1. 56.75-विजय मर्चेंट
2. 50.29-सुनील गावस्कर
3. 50.14-वीरेंद्र सहवाग
4.49.27-माधव आप्टे
5.44.04-रवि शास्‍त्री
इन खिलाड़ियों ने दी माधव आप्टे को श्रद्धाजंलि

1.

2.

3.

4.

5.


माधव आप्टे का टेस्ट कैरियर छोटा सा ही रहा है। उन्होंने 7 टेस्ट मैच खेलते हुए 542 रन 49.27 की औसत से बनाए। वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 57 मैच खेलते हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज माधव आप्टे ने 3336 रन 38.79 की औसत से बनाए। इस दौरान आप्टे ने 6 शतक और 16 अर्धशतक भी लगाए थे। 

Desk Team