French Open : Andrey Rublev उलटफेर का शिकार, Coco Gauff चौथे दौर में

Summary :

French Open: छठी वरीयता प्राप्त Andrey Rublev को शुक्रवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के तीसरे दौर में माटियो अर्नाल्डी से हारकर उलटफेर का सामना करना पड़ा जबकि महिलाओं के वर्ग में मौजूदा अमेरिकी ओपन चैम्पियन कोको गॉफ ने चौथे दौर में प्रवेश किया। रूबलेव को 35वीं रैंकिंग पर काबिज अर्नाल्डी से 7-6 (6), 6-2, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा जिसमें उन्होंने 37 ‘अनफोर्स्ड’ और चार डबल फॉल्ट किये। रूबलेव इस महीने मैड्रिड ओपन जीतकर फ्रेंच ओपन में दावेदार के तौर पर उतरे थे। HIGHLIGHTS Andrey Rublev को शुक्रवार को फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट…

French Open: छठी वरीयता प्राप्त Andrey Rublev को शुक्रवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के तीसरे दौर में माटियो अर्नाल्डी से हारकर उलटफेर का सामना करना पड़ा जबकि महिलाओं के वर्ग में मौजूदा अमेरिकी ओपन चैम्पियन कोको गॉफ ने चौथे दौर में प्रवेश किया। रूबलेव को 35वीं रैंकिंग पर काबिज अर्नाल्डी से 7-6 (6), 6-2, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा जिसमें उन्होंने 37 ‘अनफोर्स्ड’ और चार डबल फॉल्ट किये। रूबलेव इस महीने मैड्रिड ओपन जीतकर फ्रेंच ओपन में दावेदार के तौर पर उतरे थे।

HIGHLIGHTS

  • Andrey Rublev को शुक्रवार को फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के तीसरे दौर में माटियो अर्नाल्डी से हारकर उलटफेर का सामना करना पड़ा
  • महिलाओं के वर्ग में मौजूदा अमेरिकी ओपन चैम्पियन कोको गॉफ ने चौथे दौर में प्रवेश किया
  • इटली की एलिजाबेटा कोसियारेटो (51 रैंकिंग) ने लियूडमिला सैमसोनोवा (17 रैंकिंग) पर 7-6, 6-2 की जीत से एक और उलटफेर किया

अब अगले दौर में अर्नाल्डी का सामना स्टेफानोस सिटसिपास और झिनझेन झांग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ना है। दूसरे नंबर के खिलाड़ी यानिक सिनर ने पावेल कोतोव को 6-4, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। महिलाओं के वर्ग में गॉफ ने डायना यास्त्रेमस्का को 38 ‘अनफोर्स्ड’ गलतियां करने पर मजबूर किया और आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इस खिलाड़ी के खिलाफ 6-2, 6-4 से जीत हासिल की। अमेरिका की तीसरी वरीयता प्राप्त गॉफ 2022 में यहां फाइनल में पहुंची थीं। बारिश के कारण देर रात तक चले टूर्नामेंट के मैचों में कई उलटफेर देखने को मिले जिसमें अमेरिका की गैर वरीयता प्राप्त पीटन स्टर्न्स की 10वीं वरीयता प्राप्त डारिया कसाटकिना पर जीत भी शामिल है।

इटली की एलिजाबेटा कोसियारेटो (51 रैंकिंग) ने लियूडमिला सैमसोनोवा (17 रैंकिंग) पर 7-6, 6-2 की जीत से एक और उलटफेर किया। अब कोसियारेटो की भिड़ंत गॉफ से होगी। दोनों दो बार एक दूसरे के आमने सामने हो चुकी हैं और दोनों ही दफा गॉफ विजेता रही हैं। क्वालीफायर ओल्गा दानिलोविच ने डोना वेकिच को 0-6, 7-5, 7-6 से हराकर ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में पहली बार चौथे दौर में जगह बनायी। बारिश के कारण लगातार तीसरे दिन खेल प्रभावित रहा। शुक्रवार को अभी तक दो बार खेल रोका जा चुका है।

बारिश की वजह से कोर्ट पर लिया दूधिया रौशनी का सहारा

आयोजकों को बारिश की वजह से मैच देर रात तक करवाने के लिए प्रत्येक कोर्ट पर दूधिया रोशनी का सहारा लेना पड़ा। स्टर्न्स को अपनी बारी के लिए पूरे दिन इंतजार करना पड़ा लेकिन यह मैच जब बीती रात नौ बजे के बाद शुरू हुआ तो इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने ठंड, नमी और धीमी परिस्थितियों से अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाया तथा 17 फोरहैंड विनर्स लगाकर कसाटकिना को 7-5, 6-2 से हराया। बृहस्पतिवार को दिन भर में 55 मैच खेले गए जिनमें अंतिम मैच रात एक बजे के बाद समाप्त हुआ। इस मैच में रूस की 17 वर्ष की खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने दो बार की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन और यहां 19वीं वरीयता प्राप्त विक्टोरिया अजारेंका को 6-3, 3-6, 7-5 से हराया। एंड्रीवा का अगला मुकाबला स्टर्न्स से होगा, जिसमें विजेता रहने वाली खिलाड़ी पहली बार फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचेगी।

महिला वर्ग में जिन अन्य वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा उनमें 2017 की चैंपियन और यहां नौवीं वरीय येलेना ओस्टापेंको भी शामिल हैं जिन्हें डेनमार्क की क्लारा टॉसन ने 7-6 (4), 4-6, 6-3 से पराजित किया। इस टूर्नामेंट में 11वीं वरीयता प्राप्त डेनियल कोलिन्स सर्बियाई क्वालीफायर ओल्गा डैनिलोविच से 6-7 (3), 7-5, 6-4 से हार गईं जबकि 23वीं वरीय अन्ना कालिंस्काया को बियांका एंड्रीस्कू ने 1-6, 7-5, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया। पुरुष वर्ग में उलटफेर का शिकार बनने वाले खिलाड़ियों में 25वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसेस टियाफो और 31वें वरीय मारियानो नवोन शामिल हैं। टियाफो को उनके मित्र डेनिस शापोवालोव ने 6-7 (4), 6-4, 6-2, 6-4 ने पराजित किया।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.