French Open : सात्विक-चिराग की जोड़ी फ्रेंच ओपन के फाइनल में

Summary :

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व में नंबर एक भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के सियो सेउंग जे और कांग मिन ह्युक को सीधे गेम में हराकर फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के फाइनल में प्रवेश किया। HIGHLIGHTS सात्विक-चिराग की जोड़ी French Open के फाइनल में पहुंची सात्विक और चिराग ने कोरिया की जोड़ी को 21-13, 21-16 से हराया भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला केवल 40 मिनट में अपने नाम किया भारतीय जोड़ी ने इस साल लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। फ्रेंच ओपन में भी यह जोड़ी तीसरी बार फाइनल में पहुंची…

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व में नंबर एक भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के सियो सेउंग जे और कांग मिन ह्युक को सीधे गेम में हराकर फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के फाइनल में प्रवेश किया।

HIGHLIGHTS

  • सात्विक-चिराग की जोड़ी French Open के फाइनल में पहुंची
  • सात्विक और चिराग ने कोरिया की जोड़ी को 21-13, 21-16 से हराया
  • भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला केवल 40 मिनट में अपने नाम किया

भारतीय जोड़ी ने इस साल लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। फ्रेंच ओपन में भी यह जोड़ी तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। सात्विक और चिराग ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में कोरिया की जोड़ी को 21-13, 21-16 से हराया। पुरुष एकल में हालांकि लक्ष्य सेन का अभियान मौजूदा विश्व चैंपियन थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न से हारने के बाद समाप्त हो गया। कुनलावुत ने सेमीफाइनल में एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 20-22, 21-13, 21-11 से जीत दर्ज की। सात्विक और चिराग ने दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ जोड़ियों के बीच खेले गए मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा तथा इस साल के शुरू में इंडिया ओपन में मिली हार का बदला चुकता किया।
मौजूदा विश्व चैंपियन जोड़ी के खिलाफ पहला गेम आसानी से जीतने के बाद सात्विक और चिराग ने दूसरे गेम में भी कोरियाई जोड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला केवल 40 मिनट में अपने नाम किया।
भारतीय जोड़ी फाइनल में चीनी ताइपे के ली झे हुई और यांग पो ह्वान से भिड़ेगी, जिन्होंने सेमीफाइनल में जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को हराया।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.