Kashi Vishwanath के बाद अब CM योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाने वाला मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर का भव्य रूप अब निखर कर सामने आ रहा है। आपको जानकारी ख़ुशी होगी कि, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाये जा रहे विंध्य कॉरिडोर का काम अब बस थोड़ा ही रहता है। कॉरिडोर की फिनिशिंग बस कुछ ही समय में ही पूरी हो जाएगी। विंध्यवासिनी मंदिर CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जाता है और इसका निर्माण में 331 करोड़ रूपये की लागत से हो रहा है। विंध्य कॉरिडोर में परिक्रमा पथ का निर्माण 19 करोड़ में हो रहा है जो अब बनकर पूरा हो चुका है। इसके अलावा धाम को जो सड़कें जोड़ेंगी उनको भी चौड़ा बनाया गया है। इसके साथ ही चार प्रमुख गलियों पर एक गेट का निर्माण किया गया है पुरानी वीआईपी, नई वीआईपी और पक्का घाट गेट बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। लेकिन थाना वाली गली में जो गेट बन रहा है उसका काम अभी अधूरा है।
- मां विंध्यवासिनी मंदिर का भव्य रूप अब निखर कर सामने आ रहा है
- विंध्य कॉरिडोर का काम बस थोड़ा ही रहता है
- कॉरिडोर की फिनिशिंग बस कुछ ही समय में ही पूरी हो जाएगी
- विंध्यवासिनी मंदिर CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जाता है
- इसका निर्माण में 331 करोड़ रूपये की लागत से हो रहा है
गलियों में लगाए बलुआ लाल रंग के पत्थर
मां विंध्यवासिनी धाम को न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी और थाना वाली गली जोड़ती हैं जिनके निर्माण का ख़र्च सुनकर आप चौंक जायेंगे इनको करीब 25 करोड़ में बनाया गया है। इसके साथ ही सभी गलियों में अत्याधुनिक लाइट के साथ घूमने जाने वालों के लिए बलुआ लाल रंग के पत्थर लगाए गए हैं। परिक्रमा पथ में श्रद्धालुओं का ध्यान रखने के लिए बेहतर सुविधाएँ दी गईं हैं। इसमें आग लगने से बचने के लिए फायर इक्विपमेंट भी लगाए गए हैं।
बिजली के तार अंडर ग्राउंड लगाए गए
आपको बता दें कि इसमें बिजली के तार भी अंडर ग्राउंड लगाए गए हैं। इसके साथ ही यहां लिफ्ट की सुविधा भी दी गई है और एकीकृत बिजली कंटोल सेंटर का भी निर्माण किया गया है। अभी कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भव्य कॉरिडोर का उद्घाटन किया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की आगामी लोकसभा चुनाव होने से पहले यह भव्य कॉरिडोर बनकर पूरी तरह तैयार हो जायेगा और इसका लोकार्पण किया जायेगा। यह भव्य कॉरिडोर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App





