नई दिल्ली : पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल की तारीफ करते हुए कहा है कि ऐसे में अब जब राहुल टीम में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का क्या होगा। गम्भीर ने पंत के भविष्य पर गम्भीर सवाल खड़े किए।
राहुल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में चोटिल हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। पंत इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में भी नहीं खेल पाए, जबकि राहुल ने विकेटकीपर के पीछे बेहतरीन काम करने के अलावा शानदार रन भी बनाए।
गंभीर ने लिखा कि मैं सबसे पहले लोकेश राहुल के बारे में बात करना चाहता हूं। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। उनके पास एक अच्छा रवैया है। उनके पास शीर्ष स्तर का फिटनेस है और साथ ही अच्छे स्ट्रोक खेलने की कला भी है। राहुल एक अमूल्य मध्यक्रम की संपत्ति है, जिसे बड़ी भूमिकाओं के लिए तैयार किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



