टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर एक बार फिर से अपनी टिपप्णी करी है। दरअसल गौतम गंभीर को ऐसा लगता है कि सीएसके की टीम इस बार इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के प्लेऑफ में अपनी जगह कायम नहीं कर सकेगी। जी हां अपने हालिया इंटरव्यू में गंभीर ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 14वें सीजन में पांचवें स्थान पर रहने वाली है।

वहीं इस दौरान आकाश चोपड़ा और संजय मांजरेकर की राय भी कुछ गौतम से मिली जुली रही है। उनका कहना भी यही है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई इस बार अंतिम चार में जगह बनाने में सक्षम नहीं होगी। आकाश चोपड़ा ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि चेन्नई का प्रदर्शन उनके पिछले सीजन से थोड़ा बेहतर होगा लेकिन क्वॉलिफिकेशन बहुत दूर की कौड़ी है।

इन सब के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप का यह मानना है कि धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं,ऐसे में उन्होंने चेन्नई को लीग स्टेज पर चौथे स्थान पर रहने की भविष्यवाणी की है।

याद दिला दें,18 फरवरी को हुई आईपीएल की नीलामी में गंभीर ने चेन्नई से प्रभावित होते हुए इस आईपीएल के इतिहास में अब तक की सबसे शानदार नीलामी बताया था। यही नहीं उस दौरान गौतम गंभीर इस बात से सबसे ज्यादा खुश कि सीएसके का आईपीएल 2020 का सीजन खराब बीतने के कुछ नया करने की कोशिश नहीं की और अपनी ताकत के साथ जमे रहे।

मालूम हो चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन के लिए कई बेहतरीन खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल किये हैं। इस सीजन में सुरेश रैना की वापसी हुई है और कृष्णप्पा गौतम, मोईन अली को भी टीम में जगह मिली है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलने वाली है।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम इस प्रकार:-
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रॉबिन उथप्पा सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केएम आसिफ, दीपक चहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डुप्लेसी, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करेन, आर साई किशोर, मोईन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत।


Download Android App
Download iOS App



