Candidates chess Tournament में गुकेश ड्रॉ के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर

Summary :

ग्रैंडमास्टर डी गुकेश Candidates chess Tournament के 11वें दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त फेबियानो कारूआना से ड्रॅा के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर खिसक गए जबकि भारत के ही आर प्रज्ञानानंदा और विदित गुजराती को पराजय का सामना करना पड़ा । HIGHLIGHTS डी गुकेश Candidates chess Tournament में दूसरे स्थान पर  प्रज्ञानानंदा को अमेरिका के हिकारू नकामूरा ने हराया गुजराती को रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि ने हराया प्रज्ञानानंदा को अमेरिका के हिकारू नकामूरा और गुजराती को रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि ने हराया । अन्य मुकाबलों में फ्रांस के फिरोजा अलीरजा ने अजरबैजान के निजात अबासोव को हराया । टूर्नामेंट में…

ग्रैंडमास्टर डी गुकेश Candidates chess Tournament के 11वें दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त फेबियानो कारूआना से ड्रॅा के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर खिसक गए जबकि भारत के ही आर प्रज्ञानानंदा और विदित गुजराती को पराजय का सामना करना पड़ा ।

HIGHLIGHTS

  • डी गुकेश Candidates chess Tournament में दूसरे स्थान पर 
  • प्रज्ञानानंदा को अमेरिका के हिकारू नकामूरा ने हराया
  • गुजराती को रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि ने हराया


प्रज्ञानानंदा को अमेरिका के हिकारू नकामूरा और गुजराती को रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि ने हराया । अन्य मुकाबलों में फ्रांस के फिरोजा अलीरजा ने अजरबैजान के निजात अबासोव को हराया । टूर्नामेंट में अब तीन दौर ही बचे हैं और नेपोम्नियाश्चि लगातार तीसरी बार खिताब के प्रबल दावेदार लग रहे हैं । रूस पर प्रतिबंध लगा होने से वह फिडे के ध्वज तले खेल रहे हैं । उन्होंने 11 में से सात अंक लेकर एकल बढत बना ली ।
कारूआना, नकामूरा और गुकेश उनसे आधा अंक पीछे हैं । प्रज्ञानानंदा के 5 . 5 और गुजराती के पांच अंक हैं । महिला वर्ग में चीन की झोंग्यी तान को एकल बढत मिल गई है जबकि उनकी हमवतन टी लेइ दूसरे स्थान पर है । भारत की आर वैशाली ने शीर्ष वरीयता प्राप्त रूस की अलेक्जेंड्रा गोरियाश्किना को हराया जबकि कोनेरू हम्पी ने बुल्गारिया की नूरगुल सलीमोवा को मात दी ।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.