हरभजन सिंह और एडम गिलक्रिस्ट हैट्रिक पर भिड़ गए, भज्जी ने कहा- रोना बंद करो

Summary :

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को मुंह तोड़ जवाब दे दिया है। बता दें कि हरभजन सिंह की हैट्रिक पर पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने सवाल उठाए थे।  एडम गिलक्रिस्ट ने ट्वीट करते हुए कहा था कि डीआरएस अगर 2001 में होता तो हरभजन सिंह हैट्रिक नहीं ले पाते। हरभजन सिंह ने गिलक्रिस्ट के इस ट्वीट पर कहा कि वह हमेशा ही रोते रहते हैं।  गिलक्रिस्ट को दिया हरभजन सिंह ने जवाब  गिलक्रिस्ट को हरभजन सिंह ने ट्विटर पर जवाब देते हुए कहा कि, तुम सोच रहे हो कि अगर…

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को मुंह तोड़ जवाब दे दिया है। बता दें कि हरभजन सिंह की हैट्रिक पर पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने सवाल उठाए थे। 
एडम गिलक्रिस्ट ने ट्वीट करते हुए कहा था कि डीआरएस अगर 2001 में होता तो हरभजन सिंह हैट्रिक नहीं ले पाते। हरभजन सिंह ने गिलक्रिस्ट के इस ट्वीट पर कहा कि वह हमेशा ही रोते रहते हैं। 
गिलक्रिस्ट को दिया हरभजन सिंह ने जवाब 
गिलक्रिस्ट को हरभजन सिंह ने ट्विटर पर जवाब देते हुए कहा कि, तुम सोच रहे हो कि अगर पहली गेंद पर आउट नहीं होते तो ज्यादा देर टिक जाते? इन चीजों पर रोना बंद करो दोस्त। मुझे लगा था कि संन्यास के बाद तुम समझदारी वाली बात करोगे, लेकिन कुछ चीजें कभी नहीं बदलती, तुम इसके सबसे बड़े उदाहरण हो। हमेशा रोते हो। 
ऐसे पूरा मामला शुरु हुआ
भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे पर जमैका टेस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हैट्रिक ली थी। भारत के टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बुमराह तीसरे गेंदबाज बन गए। बता दें कि भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं। साल 2001 में हरभजन ने ईडन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी। टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले हरभजन भारत की तरफ से पहले गेंदबाज बन गए थे। 
बता दें कि हरभजन ने अपनी इस हैट्रिक में एडम गिलक्रिस्ट का भी विकेट लिया था। इसी वजह से जसप्रीत बुमराह की हैट्रिक के बाद गिलक्रिस्ट ने हरभजन की 18 साल पुरानी हैट्रिक पर सवाल खड़े किए हैं। ट्विटर पर गिलक्रिस्ट ने एक फैन के वीडियो को टैग करते हुए लिखा, डीआरएस नहीं था। इसके क्या था हरभजन सिंह को गिलक्रिस्ट का यह कमेंट बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्हें मुंह तोड़ जवाब दे दिया। 

क्यों लिखी गिलक्रिस्ट ने ये बात?

बता दें कि हरभजन सिंह की हैट्रिक पर गिलक्रिस्ट ने इसलिए सवाल खड़े किए क्योंकि गिलक्रिस्ट जिस गेंद पर आउट हुए थे दरअसल वह गेंद पहले उनके बल्ले पर लग गई थी जिसे अंपायर ने एलबीडब्लू आउट दे दिया था।  हरभजन ने गिलक्रिस्ट के बाद शेन वॉर्न को आउट किया और उन्होंने हैट्रिक अपनी पूरी की थी। 

Desk Team