Harshit Rana अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में खेलेंगे मैच, जानें किसको करेंगे रिप्लेस?

Summary :

Harshit Rana In Playing 11: इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को अनाउंसमेंट करी कि तेज गेंदबाज हर्षित राणा टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा, जहां भारत पहले ही 2-0 की बढ़त के साथ पहुंचेगा। ऐसे में टीम के पास अब सीरीज में क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है। India Pace Attack With Harshit Rana: हर्षित राणा की वापसी से मजबूत हुआ पेस अटैक तीसरे वनडे से पहले हर्षित राणा का टीम में शामिल होना भारतीय तेज गेंदबाजी…

Harshit Rana In Playing 11: इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को अनाउंसमेंट करी कि तेज गेंदबाज हर्षित राणा टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा, जहां भारत पहले ही 2-0 की बढ़त के साथ पहुंचेगा। ऐसे में टीम के पास अब सीरीज में क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है।

India Pace Attack With Harshit Rana: हर्षित राणा की वापसी से मजबूत हुआ पेस अटैक

Harshit Rana In Playing 11
Harshit Rana In Playing 11 (Source: Google)

तीसरे वनडे से पहले हर्षित राणा का टीम में शामिल होना भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत कर रहा है। हर्षित लंबे समय से चोट के चलते टीम से बाहर थे। बताया जाता है कि वो टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वे न तो टी-20 वर्ल्ड कप खेल पाए और न ही आईपीएल 2026 में हिस्सा ले सके। अब उनकी वापसी से टीम इंडिया के गेंदबाजी ऑप्शन में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन असली सवाल ये है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में किस तरह जगह दी जाएगी और किस खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है।

Whom Will Harshit Rana Replace: किस खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी?

Harshit Rana In Playing 11
Harshit Rana In Playing 11 (Source: Google)

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में भारत की गेंदबाजी यूनिट में अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव को मौका दिया गया था। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी अतिरिक्त गेंदबाजी ऑप्शन के रूप में टीम का हिस्सा रहे। इनमें अर्शदीप सिंह ने तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व किया है, जबकि गुरनूर बराड़ ने अपनी डेब्यू सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके हैं और टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं।

Harshit Rana In Playing 11
Harshit Rana In Playing 11 (Source: Google)

दूसरी ओर, दूसरे वनडे में शामिल किए गए प्रिंस यादव ने भले ही महंगे ओवर डाले, लेकिन उन्होंने 2 विकेट भी हासिल किए। ऐसे में प्रदर्शन के आधार पर माना जा रहा है कि गुरनूर बराड़ को तीसरे मैच में भी मौका मिल सकता है, जबकि प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है।

Harshit Rana In Playing 11: टीम कॉम्बीनेशन पर बढ़ा रोमांच

Harshit Rana In Playing 11
Harshit Rana In Playing 11 (Source: Google)

हर्षित राणा की वापसी से भारतीय टीम को न सिर्फ गेंदबाजी में गहराई मिलेगी, बल्कि एक अतिरिक्त विकल्प भी एवेलेबल होगा। इससे टीम मैनेजमेंट के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती और दिलचस्प हो गई है। अब सभी की नजरें 20 जून को होने वाले तीसरे वनडे पर टिकी हैं, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरती है और क्या वह अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने में कामयाब होती है या नहीं।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi से भिड़ना पड़ा श्रीलंकन प्लेयर्स को भारी, जानें Srilankan Board ने क्या लिया एक्शन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।