PKL 2023: Haryana Steelers ने जीता लगातार तीसरा मैच

Summary :

HIGHLIGHTS HARYANA STEELERS ने पुनेरी पलटन को 44-39 से हराया विनय ने सबसे ज्यादा 15 पॉइंट हासिल किए Haryana Steelers ने PKL 2023 के 24वें मैच में पुनेरी पलटन को 44-39 से हराया। यह Haryana Steelers की लगातार तीसरी जीत है इसी के साथ हरियाणा का टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुँच गई हैं वहीँ पुनेरी पलटन की यह इस सीजन की पहली हार है और 11 अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है। इस मैच में Haryana Steelers की तरफ से रेडिंग में विनय ने सबसे ज्यादा 15 रेड पॉइंट्स लिए और डिफेंस में राहुल…

HIGHLIGHTS

  • HARYANA STEELERS ने पुनेरी पलटन को 44-39 से हराया
  • विनय ने सबसे ज्यादा 15 पॉइंट हासिल किए

Haryana Steelers ने PKL 2023 के 24वें मैच में पुनेरी पलटन को 44-39 से हराया। यह Haryana Steelers की लगातार तीसरी जीत है इसी के साथ हरियाणा का टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुँच गई हैं वहीँ पुनेरी पलटन की यह इस सीजन की पहली हार है और 11 अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है। इस मैच में Haryana Steelers की तरफ से रेडिंग में विनय ने सबसे ज्यादा 15 रेड पॉइंट्स लिए और डिफेंस में राहुल सतपाल ने 6 टैकल पॉइंट्स हासिल किए। पुनेरी पलटन के लिए रेडिंग में ने सबसे ज्यादा 8 रेड पॉइंट्स असलम इनामदार ने हासिल किए जबकि डिफेंस में अबिनेश नादराजन ने सबसे ज्यादा 3 टैकल पॉइंट्स लिए।पहले हाफ के बाद पुनेरी पलटन ने 24-21 से आगे चल रही थी लेकिन दूसरे हाफ में हरियाणा ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले में पहले पकड़ बनाई और फिर मैच को अपनी गिरफ्त में किया। असलम इनामदार ने मैच की पहली ही रेड में सुपर रेड लगाते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। जिस वजह से पुणे की टीम ने पहले हाफ में हरियाणा के ऊपर दबाव बना दिया। Haryana Steelers के विनय ने एक अद्भुत रेड करते हुए एक साथ पलटन के 5 डिफेंडर्स को आउट कर दिया। हालांकि, पुनेरी पलटन ज्यादा देर तक पिछड़ी नहीं और उन्होंने मैच को बराबरी पर ही रखा। हरियाणा ने जरूर दो सुपर टैकल किए, लेकिन आखिरकार पहले हाफ के खत्म होने से पहले वो ऑल-आउट हो गए। पुणे की टीम ने अंत में बढ़त बनाने में कामयाबी पाई।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.