सेमीफाइनल मुकाबला हार जाने के बाद हसन अली ने तोड़ी चुप्पी, PAK फैंस से इसलिए मांगी माफी

Summary :

11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मैथ्यू वेड का कैच छूटने पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद रविवार को पाकिस्तान के आवाम से माफी मांगी हैं।

11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मैथ्यू वेड का कैच छूटने पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद रविवार को पाकिस्तान के आवाम से माफी मांगी हैं।
हसन अली द्वारा वेड का कैच छोड़ने के बाद, मजबूत स्थिति में होने के बाद भी पाकिस्तान सेमीफाइनल का मैच हार गया, क्योंकि उन्होंने तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा दिया। मैच में 10 गेंदों में 20 रन की आवश्यकता थी, उस समय मैदान पर वेड और मार्कस स्टोइनिस टिके हुए थे, जिससे कप्तान एरोन फिंच की टीम को जीतने का चांस बाकी था, जो 177 रनों का पीछा कर रहे थे।
इस दौरान वेड ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की एक गेंद पर छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन शॉट को गलत तरीके से खेल दिया। लेकिन, हसन ने उनका एक आसान कैच छोड़ दिया। इससे बाद, ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने एक ओवर शेष रहते अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं, कैच छोड़ने के बाद हसन अली को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। 
27 साल के तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर माफीनामा पोस्ट करते हुए कहा,  मैं जानता हूं कि आप सभी दुखी हैं क्योंकि मेरा प्रदर्शन आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, लेकिन मैं आप सबसे ज्यादा निराश हूं। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप अपनी अपेक्षाओं को मुझ पर से मत हटाना, क्योंकि मैं जितना हो सके उतना पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा करना चाहता हूं। इसलिए मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। सभी संदेशों, ट्वीट्स, पोस्ट, कॉल और दुआओं के लिए धन्यवाद।

पाक टीम के सबसे फिसड्डी गेंदबाज
वैसे इस टूर्नामेंट में हसन अली पाकिस्तान के सबसे कमजोर गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 6 परियों में महज 5 विकेट लिए। वहीं टीम के बाकी दोनों तेज गेंदबाज, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की तुलना में सबसे कम है। इतना ही नहीं, वह टूर्नामेंट में पाकिस्तान के सबसे महंगे गेंदबाज भी साबित हुए थे।

Desk Team