Junior Hockey Asia Cup: जापान के खिलाफ भारत का जोरदार कमबैक, कप्तान ने टीम को हार से बचाया

Summary :

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जापान के खिलाफ रोमांचक मुकाबला 3-3 से ड्रॉ खेला और आखिरी पलों में हार से बची। कप्तान अनमोल एक्का ने दो गोल किए, जिसमें अंतिम 59 सेकेंड में आया उनका गोल बेहद अहम रहा। अब भारतीय टीम मंगलवार को पूल ए के अपने तीसरे मुकाबले में कोरिया का सामना करेगी।

जूनियर मेन्स हॉकी एशिया कप में इंडियन टीम ने जापान के खिलाफ शानदार जुझारूपन दिखाते हुए मुकाबला 3-3 से ड्रॉ करा लिया। भारत ने मैच के एक समय दो गोल की बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन जापान ने जोरदार वापसी करते हुए आखिरी क्वार्टर में बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, आकरी पलों में कप्तान अनमोल एक्का के अहम गोल ने भारत को हार से बचा लिया। इंडोनेशिया के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 14-0 की धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ भी आक्रामक शुरुआत की।

Junior Hockey Asia Cup Ind Vs Jap: पहले क्वार्टर में भारत ने बनाई बढ़त

Junior Hockey Asia Cup Ind Vs Jap
Junior Hockey Asia Cup Ind Vs Jap (Source: Google)

भारत को मैच के चौथे मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला। कप्तान अनमोल एक्का ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल में पहुंचाया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके बाद भी दबाव बनाए रखा, 10वें मिनट में आशु मौर्य ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर के भारत की बढ़त 2-0 कर दी। हालांकि जापान ने ज्यादा देर इंतजार नहीं किया।

अगले ही मिनट उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला और रयूशिन सासाकी ने इसे गोल में बदलकर स्कोर 2-1 कर दिया। फिर दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भारत अपनी बढ़त बढ़ाने की कोशिश करता रहा, जबकि जापान बराबरी के लिए लगातार हमले करता रहा। ऐसे में हाफटाइम तक भारत 2-1 से आगे था।

जापान ने तीसरे क्वार्टर से बढ़ाया दबाव

Japan Performance In Junior Hockey Asia Cup
Japan Performance In Junior Hockey Asia Cup (Source: Google)

लेकिन तीसरे क्वार्टर में मुकाबला और ज्यादा रोमांचक हो गया। जापान ने भारतीय डिफेंस पर दबाव बनाने की कोशिश की और कुछ अच्छे मौके भी तैयार किए, लेकिन भारतीय डिफेंस लाइन ने उनकी कोशिशों को गोल में बदलने नहीं दिया। भारत भी अपनी बढ़त को मजबूत करने की कोशिश करता रहा, लेकिन तीसरे क्वार्टर में कोई एडिशनल गोल नहीं हुआ।

आखिरी क्वार्टर में बदला मैच का रुख

Match In Last Quarter
Match In Last Quarter (Source: Google)

फिर चौथे क्वार्टर में जापान ने अटैकिंग रुख अपनाया और लगातार इंडियन टीम पर दबाव बनाया। ऐसे में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला और दोबारा मिले मौके का फायदा उठाते हुए जापानी कप्तान काजुकी नाकानिशी ने 48वें मिनट में गोल कर के स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद मैच पूरी तरह रोमांचक हो गया। आकरी पांच मिनट में जापान को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारत ने शुरुआती कोशिशों का बचाव किया, लेकिन गेंद को पूरी तरह खतरे से बाहर रखने में नाकामयाब रहा। इसके बाद जापान का एक फ्लिक टारगेट से बाहर चला गया, लेकिन टीम ने दबाव बनाए रखा। आखिरकार 59वें मिनट में नाकानिशी ने एक और गोल दागकर जापान को 3-2 की बढ़त दिला दी।

आखिरी मिनट में अनमोल एक्का ने बचाई भारत की लाज

Indian Captain In Last Minutes
Indian Captain In Last Minutes (Source: Google)

फिर मैच हारने से बचने के लिए भारत ने बड़ा फैसला लिया और गोलकीपर को बाहर करके एक एडिशनल फील्ड खिलाड़ी को मैदान पर उतारा। इस प्लानिंग का फायदा भारत को मिला। मैच खत्म होने में सिर्फ 59 सेकेंड बाकी थे, तभी भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। एक बार फिर कप्तान अनमोल एक्का ने जिम्मेदारी संभाली और गेंद को गोल में पहुंचाकर स्कोर 3-3 कर दिया। इस गोल के साथ भारत ने जापान के खिलाफ मुकाबला बराबरी पर खत्म किया और एक प्वाइंट हासिल किया।

अब कोरिया से होगा सामना

Men's Junior Asia Cup hockey India Vs Korea
Men’s Junior Asia Cup hockey India Vs Korea (Source: Google)

भारत ने पूल ए में अपने कैंपेन की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ 14-0 की बड़ी जीत से की थी। जापान के खिलाफ ड्रॉ के बाद अब भारतीय टीम अपने तीसरे पूल मुकाबले में मंगलवार को कोरिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। कोरिया के खिलाफ मुकाबला भारत के लिए अहम होगा, जहां टीम जीत हासिल कर अपनी सिचुएशन मजबूत करने की कोशिश करेगी।

Read More: हॉकी वर्ल्ड कप में India की हार ने खोली पोल, दिग्गजों ने उठाए टीम सेलेक्शन पर सवाल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।