ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला क्रिकेटर शेन वॉटसन ने उम्मीद जताई है कि कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना खत्म होने के बाद अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन होता है तो वह इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक साल और खेल सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वाटसन ने कहा, मुझे उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में कोरोना वायरस का असर कम होगा, जिसके चलते मैं कम से कम एक साल और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकता हूं। उन्होंने कहा, सीएसके को केवल चेन्नई में प्यार नहीं मिलता।हम जहां कहीं जाते हैं हमें बहुत प्यार मिलता है और यही चीज मुझे इससे जोड़ती है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वायरस खत्म होगा और मुझे चेन्नई के साथ दोबारा से जुड़ने का मौका मिलेगा।
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया है। मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचने के लिए अभी तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। पीएम मोदी के मुताबिक ये हमारी अग्नि परीक्षा है। लॉकडाउन के चलते आईपीएल होने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है।


Download Android App
Download iOS App



