नयी दिल्ली : आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खाली दीर्घाओं के सामने हुए वनडे मैच के मद्देनजर दिग्गज क्रिकेटर इयान चैपल ने कहा कि खिलाड़ियों को भीड़ की जरूरत नहीं होती । आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 71 रन से हराया । इसके बाद तीन मैचों की श्रृंखला रद्द कर दी गई ।
चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘मेरा मानना है कि एक खिलाड़ी को अच्छे प्रदर्शन के लिये भीड़ की जरूरत नहीं है । करीबी मुकाबलों का रोमांच ही इसके लिये काफी है ।’ उन्होंने कहा ,‘‘ चौकों छक्कों के बीच एससीजी पर खामोशी छाई हुई थी । ऐसे माहौल में खेल का मजा लेकर अच्छा लगा जहां आप अपने आपको सोचते हुए सुन सकते हैं ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ लगभग सभी क्रिकेट मैचों का रद्द होना पहली बार हुआ है । इससे हम दो विश्व युद्धों वाले बुरे दौर में पहुंच गए लगते हैं ।’’


Download Android App
Download iOS App



